×

हेमा मर्डर मिस्टरी का खुलासा पति ही निकला हत्यारा 

सीसीटीवी फुटेज के जरिये पुलिस को मिला सुराग 

 
पत्नी के चरित्र पर शक की बुनियाद पर पूर्व में भी कई बार हत्या का किया प्रयास लेकिन रहा विफल  

उदयपुर 15 नवंबर 2021। जिले के गोगुन्दा थाना क्षेत्र के करण जी का गुडा में एक अज्ञात महिला के शव मिलने की सूचना 11 नवंबर को मिली थी जिस पर गोगुन्दा पुलिस ने मौके पर पहुँच कर शव की पहचान करने की कार्यवाही शुरू कर दी थी। मृतका युवती की पहचान हेमा चौहान पत्नी दौलत सिंह निवासी कामली घाट चौराहा देवगढ़ राजसमन्द हाल धूणी माता डबोक के रूप में हुई। इस घटना में मृतका हेमा के पति ने पुलिस थाने में अपनी पत्नी की गुमशुदगी  की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। 

जब उदयपुर पुलिस इस घटना की जड़ तक पहुँचने के लिए खोजबीन शुरू की तब सीसीटीवी फुटेज में मृतका के पति की कार 9 नवम्बर की रात कड़िया लोसिंग रोड से गुज़रती हुई पायी गयी जिस पर पुलिस ने दौलत सिंह को संदिग्ध मान कर डीटेन किया तो पूछताछ के दौरान उसने अपनी पत्नी की हत्या करना कबूला।  

पत्नी के चरित्र पर शक की बुनियाद पर पूर्व में भी कई बार हत्या का किया प्रयास लेकिन रहा विफल  

हत्या के असली कातिल यानी मृतका के पति दौलत सिंह को जब पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपी ने बताया की उसकी पत्नी दिन भर फ़ोन पर किसी से बात करती रहती थी। पत्नी के चरित्र पर शक के चलते उसने हत्या को अंजाम दे दिया।  आरोपी ने साथ ही साथ यह भी बताया की पत्नी पर लम्बे समय से शक था जिसके चलते पहले भी कई बार पत्नी की हत्या की साजिश रची लेकिन हर बार नाकामयाब रहा।  शक की बुनियाद पर दोनों दम्पति में झगडे भी चलते थे जिससे से परेशान हो कर हेमा ने दौलत सिंह पर दहेज़ प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज करवाया था। लेकिन बाद में दोनों में राजीनामा हो गया। इसके बाद दोनों दम्पति राजसमंद के दिवेर क्षेत्र से गाँव छोड़कर डबोक में रह रहे थे। 

शराब के नशे में किया पत्नी पर वार 

हत्या करने से पहले दोनों दम्पति ने घर में बैठ कर साथ में शराब पी। आरोपी दौलत सिंह ने वारदात को अंजाम देने से पहले फ़ोन को फ्लाइट मोड पर कर लिया था जिससे लोकेशन को ट्रेस नहीं किया जा सके। इसके बाद दौलत ने हेमा पर स्टिक से हमला किया बाद में रस्सी से गला घोंट कर हत्या कर दी। उसके हेमा के शव को कम्बल में लपेट कर कार में रख हाईवे के किनारे फेंक दिया। इस संगीन अपराध करने के बाद दौलत अपने गांव चला गया और पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करवा दी।  


थानाधिकारी कमलेन्द्र ने बताया की गुरुवार को करंजी का गुड़ा में शव मिलने की सुचना पर मामले की कार्यवाही शुरू कर दी गयी। अभियुक्त ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी के बार बार पुलिस में रिपोर्ट करने और चरित्र पर संदेह को लेकर परेशान था। मामले की खोजबीन के वक्त सीसीवी फुटेज से पति को शक के दायरे में लिया गया जिस पर आरोपी पति ने बतया की इस वारदात से पहले भी हेमा को कुंए में धकेलने की कोशिश की जिसमे नाकाम रहा और उस साजिश को हादसे का नाम दिया।  

इस हत्या की गुत्थी को सुलझाने में पुलिस टीम कमलेन्द्र सिंह गोगुन्दा थानाधिकारी, रणजीत सिंह स ऊ नि, हेड कांस्टेबल जय सिंह, कांस्टेबल सुरेन्द्र कुमार, हंसराज, हरी सिंह, थाना गोवर्धन विलास से हेड कांस्टेबल गणेश सिंह, कांस्टेबल राजेंद्र सिंह एवं दिनेश सिंह  अहम् भूमिका रही।