गोगुंदा में अफीम की अवैध खेती, 4 गिरफ्तार

225 किलोग्राम अवैध अफीम के पौधे जब्त किए

 
afeem

उदयपुर 21 फ़रवरी 2025। गोगुंदा पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में अवैध अफीम की खेती करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने करीब 225 किलोग्राम अवैध अफीम के पौधे जब्त किए हैं।  

पहली कार्रवाई में सूचना के आधार पर मोरवल गांव में भंवर पिता गुलाबपुरी के खेत में छापा मारा गया, जहां 130 किलोग्राम अवैध अफीम के पौधे मिले। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।  

दूसरी कार्रवाई में भीम कुण्ड, सोलारिया क्षेत्र में पहाड़ी पर अवैध अफीम की खेती की सूचना मिलने पर पुलिस ने छापा मारा। वहां 95 किलोग्राम अवैध अफीम के हरे पौधे जब्त किए गए। इस मामले में प्रकाशानंद उर्फ प्रकाश कुमार, सोहन सिंह और लक्ष्मण सिंह को गिरफ्तार किया गया।  

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।