×

लुटेरी दुल्हन अब भी फरार, जबकि 1 महिला समेत 3 गिरफ्तार 

आरोपियों में राजकीय कर्मचारी भी शामिल

 

उदयपुर। लुटेरी दुल्हन और फर्जी शादियां की ठग स्कैम करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर पुलिस ने 1 महिला और 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  सिर्फ जिला ही नहीं आस-पास इलाकों में फर्जी दुल्हन बनकर लोगों से ठगी करने वाला गिरोह पुलिस की गिरफ्त में आया है। इस गिरोह ने पिछले दिनों में कई फर्जी शादियां करवाई। गिरोह से जुड़ी 6 शादी रचाने वाली लुटेरी दुल्हन 31 साल की संगीता उर्फ सोनू यादव अब तक फरार है 

मामले की पूछताछ में सामने आया कि गिरोह के सदस्य ऐसे लोग को अपना शिकार बनाते जिनकी शादी नहीं होती उन्हें शादी का झांसा देते थे । वही लुटेरी दुल्हन फर्जी शादी के महज 2 दिन में रुपए और जेवरात लेकर फरार हो जाती थी। यही नहीं गिरोह ने उदयपुर जिले के अलावा बांसवाड़ा, डूंगरपुर और चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा में भी फर्जी शादियां कराई हैं। 

गिरोह से जुड़ी फर्जी दुल्हन 31 साल की संगीता उर्फ सोनू यादव अब तक फरार है। लुटेरी दुल्हन संगीता ने उदयपुर जिले में दो शादियां की थी। संगीता पहले सराड़ा क्षेत्र के थाना में एक युवक से शादी करके रुपये ऐंठ चुकी है। वहीं अब सलूम्बर क्षेत्र में भी शादी कर ठगी की। इससे पहले संगीता डूंगरपुर ,बांसवाड़ा, निम्बाहेड़ा, पाली में एक-एक शादी कर चुकी है।

पीड़ितों से पूछताछ में यह बात सामने आई की यह गिरोह कई का उच्च वर्ग के लोगों को झांसे में ले चुका है। ताकि इनसे मोटी रकम ,जेवरात लेकर फरार हो जाए।  ऐसे लोगो के झांसे में में आने के बाद उच्च वर्ग बदनामी और डर के लोग मामले को छुपा देते हैं, जिससे ये आगे से आगे वारदात करते रहते है। वहीं गिरोह में फर्जी परिवार बनाए बैठे भाभी और मां बनने वाली दोनों महिलाएं भी पुलिस की गिरफ्त में आ चुकी हैं। 

थानाधिकारी हनवंत सिंह सोढा ने बताया कि प्रार्थी दुर्जान सिंह ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सलूम्बर थाना पुलिस ने फर्जी शादी के मामले में गिरोह के 2 महिला सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद दलाल और मुख्य सरगना समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।। इसके बाद मुख्य सरगना और दलाल मध्य प्रदेश के शाजापुर के गुलाब सिंह पुत्र गंगाराम सिसोदिया को गिरफ्तार किया है। साथ ही दलाल की भूमिका निभाने वाले राजकीय कर्मचारी हेमराज सिंह पुत्र मनोहर सिंह सोलंकी और विष्णु पुत्र शिवराम जोशी को भी पकड़ा गया है। ये दोनों उदयपुर के ग्रामीण इलाकों के रहने वाले हैं