×

BIG BREAKING - हाथीपोल में फंदे से लटकी मिली युवक की लाश

मृतक ने एक दिन पहले अपने social media accountपर गुडबाय स्टेटस डाला था

 
प्राप्त जानकारी के अनुसार लाश 19 वर्षीय महेंद्र सिंह निवासी मोरुवास गोगुन्दा की है

उदयपुर 8 फरवरी 2021।  शहर के घंटाघर थाना क्षेत्र के हाथीपोल में एक युवक की लाश उसके घर में फांसी के फंदे से लटकी मिली। युवक की लाश उसके निवास स्थान पर सुबह पाई गई।  युवक उसके निवास स्थान के निकट ही एक किराणा स्टोर पर कार्यरत था। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार लाश 19 वर्षीय महेंद्र सिंह निवासी मोरुवास गोगुन्दा की है। युवक उसके निवास स्थान के निकट ही हाथीपोल स्थित चम्पालाल जैन के किराणा स्टोर पर कार्यरत था।  

सूचना मिलते ही मौके पर घंटाघर थाना पुलिस पहुंची है। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है।  वहीँ मौके पर मामले की जांच भी शुरू कर दी है।