×

साली से विवाह करने की नियत से साले की ले ली जान

तलाश में जुटी पुलिस

 

चित्तौड़गढ़। साले पर जानलेवा हमला साली से विवाह रचाने की नीयत से जीजा ने अपने साथियों के साथ पेशी पर आए साले पर हमला कर दिया। उसकी उदयपुर ले जाने के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए आज दोपहर में पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। 

दरअसल मामला निंबाहेड़ा का है, जहां देवास मध्य प्रदेश निवासी 40 वर्षीय रूप सिंह पुत्र बाबू सांठिया कोर्ट में पेशी पर आया था। उसके साथ उसकी बहन पिंकी और पत्नी आदि भी थे। पेशी के बाद कोर्ट से बस स्टैंड जाने के लिए वे लोग ऑटो में सवार हो रहे थे कि अचानक उसका जीजा बरडा बोरखेड़ी थाना निंबाहेड़ा अशोक करीब 8-10  परिजनों और भाई बंधुओ के साथ बाइकों पर आ धमका तथा रूप सिंह की बहन को खींचकर ले जाने लगा जिसका पिंकी ने अपने भाई रूप सिंह के साथ विरोध किया। 

इससे गुस्सा कर अशोक ने अपने लोगों के साथ रूप सिंह और उसकी बहन पिंकी पर कुल्हाड़ी, लाठियों से हमला कर दिया। गंभीर हालत में रूप सिंह को उदयपुर रेफर किया गया लेकिन बीच रास्ते ही उसकी मौत हो गई। परिवार के लोग शव चित्तौड़गढ़ हॉस्पिटल लेकर आए जहां मृतक की पत्नी की रिपोर्ट पर सहायक पुलिस उप निरीक्षक सूरज कुमार ने पोस्टमार्टम करवा कर शव उन्हें सौंप दियाl इस घटना में मृतक की बहन भी गंभीर रूप से घायल हो गईl 

सहायक पुलिस उप निरीक्षक ने बताया कि मामले में अशोक सहित आठ 10 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है और उनकी तलाश की जा रही है। दरअसल, आरोपी अशोक की पत्नी की मृत्यु हो चुकी है जबकि 1 साल पहले मृतक की बहन पिंकी भी विधवा हो गई। अशोक पिंकी से शादी करना चाहता था। इसी कारण वह पेशी से देवास लौटने से पहले उसे अपने साथ ले जाने के मकसद से वहां पहुंचा थाl मृतक के छह बच्चे हैं। उसकी मौत के साथ ही  बच्चों के सर से पिता का साया उठ गया।