उदयपुर में पैसे के विवाद में पड़ौसी की हत्या
सुखेर थाना पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Oct 8, 2025, 11:28 IST
उदयपुर 8 अक्टूबर 2025। शहर के सुखेर थाना पुलिस ने पैसे की लेन देन को लेकर अपने ही पडोसी की हत्या करने के मामले एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी नवरत्न कॉम्प्लेक्स निवासी जगदीश अपने ही पड़ोस में रहने वाले चंद्र प्रकाश पालीवाल को उसे पूर्व उधार दिए गए 1 लाख रूपए मांगने पर पहले उसके साथ मारपीट कर उसे पानी के हौज़ में डुबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने मृतक के शव को नदी में डाल कर कुम्भलगढ़ के जगलो में ले जाकर फेंक दिया।
घटना के बाद मृतक की पुत्री मोनिका को उसके पिता के घर नही लौटने पर शक हुआ और उसने पुलिस को इसकी सुचना दी जिसके बाद सुखेर थाना पुलिस ने उसे ढूंढना शुरु किया और कुम्भलगढ़ के जंगलों से मृतक का शव बरामद किया। साथ ही आरोपी की तलाश शुरु की और उसे गिरफ्तार किया।