×

आश्रम में चोरो ने किया हाथ साफ़ नकदी सहित सामान चुराया 

गैस की टंकी, 5 किलो का घी का डिब्बा, 10 छत के पंखे और आश्रम में रखे 2500 रु की चोरी
 

उदयपुर - मडिगपुरा गाँव ने स्थित दूदा महाराज के आश्रम में देर रात चोरो ने आश्रम के ताले तोड़ कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आश्रम के पुजारी द्वारा जानकारी में बताया की पुजारी मांगीलाल पुत्र कालूलाल निवासी माडिंगपुरा, खेरोदा हमेशा की तरह आश्रम में सोमवार रात 10 : 00 बजे ताला लगा कर अपने घर चले गए थे। सुबह जब पुजारी वापस आश्रम आये तब पाया की आश्रम में लगा ताला टुटा हुआ था।  और आश्रम में रखा सामान गैस की टंकी, 5 किलो का घी का डिब्बा, 10 छत के पंखे और आश्रम में रखे 2500 रु की चोरी कर ले गए।  

खेरोदा थाना में चोरी की रिपोर्ट दर्ज होने पर थानाधिकारी प्रवीण सिंह सिसोदिया ने मय टीम द्वारा और मुखबिर की सुचना के आधार पर संदिग्ध व अभियुक्तों को डिटेन कर पूछताछ की जिसमे अभियुक्तों द्वारा जुर्म कबूल होना पाया गया।  उक्त पूछताछ में अभियुक्त भंवर लाल पुत्र अम्बाला और माधवलाल पुत्र भगवती लाल निवासी खेरोदा को गिरफ्तार किया गया।  और इन अभियुक्तों के पास से चोरी किये गए 10 पंखे व एक गैस सलेंडर बरामद किया गया।