×

उदयपुर पुलिस ने देह व्यापार में लिप्त 7 लड़कियों समेत 17 जनो को किया गिरफ्तार 

उदयपुर पुलिस की तीन टीम ने बड़ी कार्यवाही को दिया अंजाम 
 
 
जिस्म फरोशी के तीन अड्डों पर छापा मारकर 7 लड़कियों समेत 17 को पीटा एक्ट में गिरफ्तार कर की कार्यवाही 
 

उदयपुर 1 जुलाई 2020। उदयपुर जिला पुलिस ने जिस्मफरोशी के कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस की तीन टीम ने दबिश देकर तीन अड्डों पर छापा मारकर  देह व्यापार में लिप्त 7 लड़कियों समेत 17 जनो को पीटा एक्ट के तहत गिरफ्तार किया।  

गोवर्धन विलास पुलिस थानाधिकारी चेनाराम पचार ने बताया की गोवर्धन विलास थाना सर्कल के अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर स्थित होटल ट्यूबर्ग होटल में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने बोगस ग्राहक बनाकर डीएसपी प्रेम धणदे के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए छापा मारकर 4 लड़कियों समेत एक अन्य ग्राहक नैनीताल निवासी चंद्रशेखर आर्य पिता मोहन चंद्र समेत होटल कर्मचारियों विनय धारोडा पिता सूरजकरण, देवव्रत धारोडा पिता सूरजकरण निवासी विजयनगर भीलवाड़ा तथा 3 दलालो कमलेश जाटावत पिता राम कल्याण निवासी जयपुर हाल सवीना, दिलावर सिंह पिता अंगदलाल निवासी करौली हाल सवीना, अजय सिंह पिता बनवारी सिंह निवासी मुंबई को गिरफ्तार किया। 

सुखेर पुलिस थानाधिकारी डी पी दाधीच ने बताया की डीएसपी चेतना भाटी और डीएसपी सुधा पालावत के नेतृत्व में गोगुन्दा रोड स्थित होटल रामलखन पर छापा मारकर 4 लड़कियों और दलालो हेमंत सिंह पिता शैतान सिंह निवासी गोवर्धन विलास तथा पुष्कर प्रजापत पिता शोभालाल निवासी कविता को गिरफ्तार किया गया।  

इसी प्रकार होटल रॉयल टी से पुलिस की विशेष टीम ने छापा मारकर विजय कुमार कोठारी पिता महेश चंद्र निवासी बांसवाड़ा, गौरव जेठानी पिता सुयश निवासी भूपालपुरा, आयुष जैन पिता यशवंत सिंह जैन निवासी प्रेमनगर सुखेर समेत 1 लड़की को गिरफ्तार किया।

एडीएसपी गोपाल स्वरुप मेवाड़ा ने बताया की हमें शहर के विभिन्न होटलों में चल रहे सेक्स रैकेट के बारे में कई शिकायतें मिलीं थी जिसके आधार पर जिला पुलिस ने विशेष टीम बनाकर उक्त कार्यवाही को अंजाम दिया। 

उदयपुर पुलिस ने इन सभी लड़कियों और अवैध देह व्यापार में लिप्त दलालो को पीटा एक्ट में गिरफ्तार किया है।  देह व्यापार में लिप्त लड़कियां दिल्ली, आसाम और उत्तराखडं से यहाँ देह व्यापर के लिए लाइ गई गई है।