×

ट्रेक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मां-बेटे को लिया चपेट में 

 

उपचार के दौरान महिला की मृत्यु हो गई

उदयपुर ज़िले के गोगुंदा थाना इलाके में तेज रफ्तार से आ रहे ट्रेक्टर ने बाइक को टक्कर मारी। ट्रेक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। वहीं उसका बेटा घायल हो गया। इस दौरान ट्रेक्टर चालक फरार हो गया। 

जानकारी के अनुसार यह घटना अजयपुरा गांव की हैं। युवक पुष्कर गमेती अपनी मां डाली बाई के साथ गुरुवार को जसवंतगढ़ गया था। बाज़ार में खरीददारी करके बेटा और मां घर के लिए अजयपूरा लौट रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार से आ रहे ट्रेक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक असंतुलित हो गई और नीचे जा गिरी। हादसे में बाइक के पीछे बैठी पुष्कर की मां डाली बाई गंभीर रुप से घायल हो गई।

ग्रामीणों के द्वारा सूचना मिलने पर गोगुंदा थाना पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में घायल डाली बाई को उदयपुर के महाराणा भूपाल चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया, उपचार के दौरान डाली बाई की मृत्यु हो गई। गोगुंदा थाना पुलिस ने शव का पोस्मार्टम कर परिजनों को सौप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरु कर दी हैं।