×

भींडर में विषाक्त सेवन से विवाहिता की मौत

पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष पर लगाए आरोप 

 

उदयपुर 25 सितंबर 2023। जिले के भींडर में विवाहिता की विषाक्त खाने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार उदयपुर जिले की भींडर में रहने वाली नीता उर्फ चिकी ने आपसी कलह के चलते विषाक्त सेवन कर लिया। जिसके बाद परिजन उसे उदयपुर लेकर पहुँचे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

विवाहिता की मौत के बाद एमबी हॉस्पिटल की मोर्चरी में पीहर पक्ष ने जमकर हंगामा कर दिया। इसको लेकर मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष पर दहेज का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया। 

उन्होंने बताया कि उनकी बहन नीता यादव का विवाह भींडर निवासी बलबीर सिंह के साथ हुआ था। शादी के बाद से पति ससुर और देवर ने दहेज की माँग को लेकर उसको परेशान करना शुरू कर दिया। इसी के चलते उनकी बहन ने विषाक्त का सेवन कर लिया। काफी समझाईश के बाद परिजन मृतका का पोस्टमार्टम करवाकर कर शव ले गए।