×

BN विश्वविद्यालय की शोधकर्ता चेतना बारेगामा को विद्यावाचस्पति की उपाधि

यह शोध "आइसोलेशन कैरक्टराइजेशन एंड फार्मोकोलॉजिकल स्टडीज ऑफ लेपीडियम सटाईवम लीन सीड्स" पर किया

 

भोपाल नोबल विश्वविद्यालय ने बी एन इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मास्यूटिकल साइंसेस की शोधकर्ता चेतना बारेगामा को विद्यावाचस्पति की उपाधि प्रदान की। चेतना बारेगामा पुत्री जगदीश प्रसाद बारेगामा ने यह शोध  "आइसोलेशन कैरक्टराइजेशन एंड फार्मोकोलॉजिकल स्टडीज ऑफ लेपीडियम सटाईवम  लीन सीड्स" पर किया। यह कार्य उन्होंने प्रोफेसर अंजु गोयल के नेतृत्व में किया।

इस शोध के दौरान चेतना ने कई शोध पत्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पत्रिका में प्रकाशित करवाएं और उन्होंने इन शोध पत्रों पर प्रस्तुति भी कई मंचों पर दी। लेपिडियम सटाईवम जिसे मेवाड़ में आलिये के नाम से जाना जाता है, और अंग्रेजी में गार्डन क्रैस के नाम से पहचानते है, जो बच्चों में लंबाई बढ़ाने और कार तरह की बीमारियों जैसे गठिया, पेट दर्द, दमा, दर्द, शोथ, हड्डी टूटने पर जुडने और खून जमने से सम्बंधित रोगों में काम आती है और  में लाभदायक होता है। ये जानकारी जन संपर्क अधिकारी डॉ कमल सिंह राठौड़ ने दी।