×

गिट्स को अब संस्थान निदेशक के रूप में मिलेगा प्रोफेसर डॉ. एन. एस. राठौड का मार्गदर्शन

उचित मार्गदर्शन हमें सफलता की बुलंदियों को ले जाता हैं

 

शिक्षा प्रणाली में समय की मांग के अनुसार परिवर्तन लाने तथा समाज के निर्माण में मार्गदर्शन की महती भूमिका होती हैं। उचित मार्गदर्शन हमें सफलता की बुलंदियों को ले जाता हैं।
गीतांजली इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज डबोक उदयपुर को अब राजस्थान राज्य के जाने माने प्रोफेसर डॉ. एन. एस. राठौड के मार्गदर्शन का सौभाग्य प्राप्त होगा।

वित्त नियंत्रक बी. एल. जांगिड़ ने बताया कि प्रोफेसर डॉ. एन. एस. राठौड विभिन्न राजकीय विश्वविद्यालयों जैसे मोहनलाल सुखाडियां विश्वविद्यालय, गुरू गोविन्द सिंह ट्राइबल विश्वविद्यालय एवं  एस.के.एन.ए.यू. में कुलपति के पद पर कार्य करते हुए हाल में ही महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय से सेवानिवृत होकर गिट्स परिवार का संस्थान निदेशक के रूप में मार्गदर्शन करेंगे। 40 वर्षों के अपने कार्यकाल के दौरान राठौड ने विभिन्न सरकारी तथा गैर सरकारी पदों पर अपनी सेवाएं प्रदान की। जिसमे आई.सी.ए.आर. नई दिल्ली में डिप्टी डायरेक्टर जनरल का पद प्रमुख हैं। अपनी यात्रा के दौरान राठौड ने शिक्षक के तौर पर 1980 से अपनी केरियर की शुरूआत की थी। अपनी केरियर यात्रा में उन्होनें हेड ऑफ डिपार्टमेंट, डीन एवं कुलपति जैसे पदों का पडाव पार किया। 

राठौड ने सी.टी.ए.ई. से बी.टेक, आई.आई.टी. दिल्ली से एम.टेक. तथा राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर से पी.एच.डी. की डीग्री प्राप्त कर विभिन्न राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण में भाग लिया। अपने कार्यकाल के दौरान वह विभिन्न अन्तर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालयों में विजीटिंग फेकल्टी भी रहे। इस दौरान निदेशक आई. क्यू. ए. सी. डॉ. सुधाकर जिंदल एवं एम.बी.ए. के निदेशक डॉ. पी.के. जैन सहित पूरा गिट्स परिवार ने राठौड जी का स्वागत किया ।