×

MLSU में अंतरराष्ट्रीय सिंपोजियम का होगा आयोजन

वैश्विक उद्योग मूल्य श्रृंखला का निर्माण करने में इस तरह की सिंपोजियम का अनुकरणीय योगदान: प्रो अमेरिका सिंह

 

सिंपोजियम का मुख्य उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय उद्योगों में सप्लाई चेन से जुड़े सभी विषयों पर विस्तृत जानकारी देना है

सुखाड़िया विश्वविद्यालय में 22 मार्च को अंतरराष्ट्रीय स्तर का सिंपोजियम आयोजित होने जा रहा है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो अमेरिका सिंह जी ने बताया कि यह कार्यक्रम यूनिवर्सिटी ऑफ एप्लाइड साइंस स्विट्जरलैंड, आत्मीय यूनिवर्सिटी, एस डी जी चौपाल एवम् सुखाड़िया विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा।

प्रो सिंह ने यह भी जानकारी दी कि इस कार्यक्रम का मुख्य विषय "रिस्पॉन्सिबल बिजनेस प्रैक्टिस: ऑपर्च्युनिटी एवम् चैलेंजेस रहेगा"  सिंपोजियम में बताया जाएगा कि व्यवसायों में सतत विकास एवम् आर्थिक व पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के लिए किस तरह से कार्य किया जाना चाहिए।

कार्यशाला के कॉर्डिनेटर डॉ सचिन गुप्ता ने बताया कि सिंपोजियम का मुख्य उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय उद्योगों में सप्लाई चेन से जुड़े सभी विषयों पर विस्तृत जानकारी देना है। साथ ही वर्तमान में सप्लाई चेन में किस प्रकार की व्यवस्था भारत व पूरे विश्व में बनी हुई है उस पर भी सभी को जानकारी देना है।

कार्यशाला का आयोजन सुखाड़िया विश्वविद्यालय में ऑफलाइन किया जाएगा जिसमें देश के सभी विश्वविद्यालय के विद्यार्थी भाग ले सकते है। सिंपोजियम के प्रमुख फैसिलिटेटर एवम् मॉडरेटर प्रो क्रिश्चियन हाउसर यूनिवर्सिटी ऑफ एप्लाइड साइंस स्विट्जरलैंड रहेंगे।