×

IIT कानपुर द्वारा आयोजित NTPEL आधारित अवार्ड समारोह में GITS उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित

गिट्स के विद्यार्थियों एवं स्टाॅफ मेम्बर्स को बेहतर ट्रेनिंग प्रदान करने के लिए ‘‘मेक्सीमम डाॅमेन स्काॅलर 2022’’ के खिताब से नवाजा
 

गीतांजली इन्स्टिटियूट ऑफ़ टेक्नीकल स्टडीज डबोक उदयपुर को आई.आई.टी. कानपुर ने अपने नेशनल प्रोग्राम ऑन टेक्नोलाॅजी एनहैंस्ड लर्निंग (एन.पी.टी.ई.एल.) आधारित अवार्ड समारोह में गिट्स के विद्यार्थियों एवं स्टाॅफ मेम्बर्स को बेहतर ट्रेनिंग प्रदान करने के लिए ‘‘मेक्सीमम डाॅमेन स्काॅलर 2022’’ के खिताब से नवाजा हैं।

संस्थान के निदेशक डाॅ. एन. एस. राठौड ने बताया कि एन.पी.टी.ई.एल. भारत का सबसे बडा शिक्षा प्रसार कार्यक्रम हैं। जो 4000 से ज्यादा पाठ्यक्रम प्रदान करता हैं, जिसमें 2 करोड से अधिक नामांकन और 23 लाख से अधिक परीक्षा पर पंजीकरण हैं। यह सात आई.आई.टी. और आई.आई.एस.सी. का संघ हैं जिसको आई.आई.टी. मद्रास नेतृत्व प्रदान करता हैं। जिसकी फण्डिंग भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय से होती हैं। 

विभिन्न आई.आई.टी. अपने आधार पर परिक्षाएं एवं ट्रेनिंग प्रदान करती हैं। पंजीयन के आधार पर उनसे जुडें महाविद्यालयों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित करती हैं। उसी के आधार पर गिट्स को ‘‘मेक्सीमम डाॅमेन स्काॅलर 2022’’ के सम्मान से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड आई.आई.टी. कानपुर के नोयडा स्थित सेंटर पर दिया गया। इस अवार्ड को प्राप्त करने में बेसिक साईंस विभागाध्यक्ष डाॅ. विशाल जैन की विशेष भूमिका रही। 

गौर तलब है कि इस सम्मान के लिए करीब 11000 से ज्यादा इन्जिनियरिंग महाविद्यालय पात्रता की श्रेणी में थे। भविष्य में एन.पी.टी.ई.एल. के साथ एन.पी.टी.ई.एल. प्लस शुरू कर रहें हैं जिसमें इन्जिनियरिंग काॅलेज के साथ-साथ इन्जिनियरिंग इण्डस्ट्रीज भी सम्मलित की जायेगी।