×

विश्वविद्यालय के कुलगीत से शुरू हुई अंतरराष्ट्रीय सीईओ कॉन्फ्रेंस

सुविवि-प्रो सिंह ने कि 37 देशों की मेजबानी

 

सीईओ कांफ्रेंस का यह तीसरा अधिवेशन

सुखाड़िया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अमेरिका सिंह ने जानकारी दी कि विश्वविद्यालय के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय सीईओ कॉन्फ्रेंस का आगाज़ 24 दिसंबर को हुआ। तीन दिवसय कार्यक्रम के पहले दिन सभी 37 देशों के प्रतिनधियों ने अपने वक्तव्य रखे।

प्रो सिंह ने अपने वक्तव्य में भारतीय वेदों का आज कि शिक्षा में महत्व को बताया। प्रो सिंह ने बताया कि वैदिक शिक्षा को आज कि शिक्षा व्यवस्था के साथ जोड़ा जाना चाहिए जिससे कि ज्ञान के साथ अच्छे व्यक्तित्व का भी विकास होगा। वेदों के अध्याय से से मिली सीख प्रकृति की रक्षा में भी उपयोगी होती है। वेदों में वसुदेव कुटुंबकम् का संदेश दिया गया है जो की आज के समय में सार्थक सिद्ध होता है।

कुलपति महोदय ने बताया कि सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के लिए यह बड़े गर्व की बात है की एक ऐसे कॉन्फ्रेंस का आयोजन का मौका मिल रहा है जिसमें अल्बेनिया, अर्जेंटीना, अजरबेजान, बोस्निया, जापान, जॉर्डन, इटली, इंडोनेशिया,न्यूजीलैंड, भारत, यूके, नाईजीरिया, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, रोमानिया, टर्की, साउथ अफ्रीका, श्री लंका, इजिप्ट, फ्रांस, जॉर्जिया, चीन, चिली, कोलंबिया, कैमरून,  कोसोवो, लेबेनोन, मोरक्को, मेसेडोनिया, फिलीपींस, सऊदी अरब, थाईलैंड, साइप्रस, ट्यूनीशिया, उज़्बेकिस्तान देशों के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।

यह कॉन्फ्रेंस 24 एवं 25 दिसंबर को आयोजित होंगी। कॉन्फ्रेंस  के रेक्टर, वाणिज्य महाविद्यालय अधिष्ठाता प्रोफेसर पी के सिंह रहें तथा कांफ्रेंस के ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर सचिन गुप्ता रहे। सीईओ कांफ्रेंस का यह तीसरा अधिवेशन है।