×

प्रोफेसर अमेरिका सिंह करेंगे यूक्रेन में होने वाली अंतरराष्ट्रीय सीईओ कांग्रेस का उद्घाटन

सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के तत्वाधान में 24 एवं 25 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय सीईओ कॉन्फ्रेंस

 

प्रो कुलपति अमेरिका सिंह करेंगे 37 देशों की मेजबानी

उदयपुर 23 दिसंबर 2021। सुखाड़िया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अमेरिका सिंह के नेतृत्व में अकादमिक गतिविधियां निरंतर नयी ऊंचाइयां छू रही है। इसी को आगे जारी रखते हुए इस वर्ष की अंतरराष्ट्रीय सीईओ कॉन्फ्रेंस मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के तत्वाधान में यूक्रेन में आयोजित होगी। 

सुखाड़िया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अमेरिका सिंह ने जानकारी दी कि विश्वविद्यालय एवं सीईओ कॉन्ग्रेस के मध्य इस कांफ्रेंस हेतु एमओयू पहले ही साइन किया जा चुका था। 

कुलपति महोदय ने बताया कि सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के लिए यह बड़े गर्व की बात है की एक ऐसे कॉन्फ्रेंस का आयोजन का मौका मिल रहा है जिसमें अल्बेनिया, अर्जेंटीना, अजरबेजान, बोस्निया, जापान, जॉर्डन, इटली, इंडोनेशिया,न्यूजीलैंड, भारत, यूके, नाईजीरिया, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, रोमानिया, टर्की, साउथ अफ्रीका, श्री लंका, इजिप्ट, फ्रांस, जॉर्जिया, चीन, चिली, कोलंबिया, कैमरून, कोसोवो, लेबनान, मोरक्को, मेसेडोनिया, फिलीपींस, सऊदी अरब, थाईलैंड, साइप्रस, ट्यूनीशिया, उज़्बेकिस्तान देशों के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। 

यह कॉन्फ्रेंस 24 एवं 25 दिसंबर को आयोजित होंगी। कॉन्फ्रेंस  के रेक्टर, वाणिज्य महाविद्यालय अधिष्ठाता प्रोफेसर पी के सिंह होंगे एवं इस कांफ्रेंस के ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर सचिन गुप्ता होंगे। सीईओ कांफ्रेंस का यह तीसरा अधिवेशन है।