×

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा पहुंची उदयपुर

लेकसिटी में हो सकती है अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आप सांसद राघव चड्ढा की शादी

 

उदयपुर 27 मई 2023। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा आज सुबह लेकसिटी उदयपुर पहुंची।  सुबह साढ़े नौ बजे उदयपुर एयरपोर्ट पहुँचने के बाद सीधे होटल के लिए रवाना हो गई।  वहीँ आम आदमी पार्टी के सांसद और नेता राघव चड्ढा भी आज उदयपुर पहुंचेगे। 

भिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आप सांसद राघव चड्ढा की सगाई मई की 13 तारीख को कपूरथला में हुई थी।  उसके बाद से ही यह जोड़ी चर्चा का विषय बनी हुई है। माना जा रहा है की दोनों की शादी लेकसिटी के किसी फाइव स्टार होटल में हो सकती है।  इसी के मद्देनज़र अभिनेत्री उदयपुर में व्यवस्थाओ का जायज़ा लेने उदयपुर पहुंची है।  हालाँकि फ़िलहाल दोनों का उदयपुर में घूमने का प्लान है। 

उल्लेखनीय है की वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में मशहूर उदयपुर ने कई सेलिब्रिटी और शाही शादिया हो चुकी है।  जिनमे हाल ही में क्रिकेटर हार्दिक पंड्या की शादी की रस्म भी उदयपुर में हुई थी।  इससे पूर्व अभिनेत्री रवीना टंडन, साऊथ स्टार निहारिका, देश के प्रमुख उद्योगपति मुकेश अम्बानी की बेटी और कई चर्चित हस्तियों की शादी उदयपुर में हो चुकी है।   

 

allowfullscreen