×

एक्ट्रेस नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर बर्थडे सेलिब्रेट करने पहुंची उदयपुर 

कपूर परिवार राजस्थान के लोक नृत्य कालबेलिया का लुत्फ उठाते हुए आया नजर

 

एक्ट्रेस नीतू ने कल रात के जश्न से रिद्धिमा और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ एक तस्वीर शेयर करके ट्वीट किया हैप्पी बर्थडे माई लाइफलाइन

ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी अपना 41वां बर्थडे उदयपुर में सेलिब्रेट कर रहीं है। रिद्धिमा कपूर साहनी अपने पति भरत साहनी और उनकी प्यारी बेटी समारा के साथ उदयपुर आई हुईं है। बर्थडे के जश्न में उनकी मां नीतू कपूर भी उनके साथ शामिल हुई। हालांकि, भाई रणबीर कपूर जश्न का हिस्सा नहीं थे। क्योंकि अभिनेता बैक-टू-बैक शूटिंग में व्यस्त हैं। वह हाल ही में दिल्ली में लव रंजन की अगली फिल्म के लिए श्रद्धा कपूर के साथ शूटिंग कर रहे थे।

एक्ट्रेस नीतू ने कल रात के जश्न से रिद्धिमा और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ एक तस्वीर शेयर करके ट्वीट किया हैप्पी बर्थडे माई लाइफलाइन। वहीं एक्ट्रेस ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें वह रिद्धिमा, समारा और भरत के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। इसी के साथ वीडियो में कपूर परिवार राजस्थान के लोक नृत्य कालबेलिया का लुत्फ उठाते हुए नजर आ रहा है। एक वीडियो में नीतू और भरत ने एक साथ धुन पर डांस भी किया। आपको बता दे कि पिछले साल नए साल के जश्न के लिए कपूर परिवार आलिया भट्ट और परिवार के साथ राजस्थान आए थे। ऐसा लगता है कि राजस्थान उनके लिए सबसे पसंदीदा हॉलिडे डेस्टिनेशन बन गया है।

रिद्धिमा और एक्ट्रेस नीतू कपूर द कपिल शर्मा शो में आए नजर

रिद्धिमा और नीतू हाल ही में द कपिल शर्मा शो में नजर आए। दोनों ने दर्शकों के साथ अपनी निजी जिंदगी के दिलचस्प किस्से शेयर किए। अब नीतू ने रिद्धिमा के बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की हैं।