{"vars":{"id": "74416:2859"}}

सुखाड़िया सर्कल पर 29 व 30 अक्टूबर को रंगारंग कार्यक्रम का होगा आयोजन 

रंगारंग प्रस्तुतियों से द्विगुणित होंगी दीपावली की खुशियां

 

उदयपुर 28 अक्टूबर 2024 । दीपावली पर शहरवासियों की खुशियों को द्विगुणित करने के लिए जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल की पहल पर जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में नवाचार किया जा रहा है। इसके तहत सुखाड़िया सर्कल के समीप रंगारंग कार्यक्रम होगा। इसमें स्थानीय कलाकार आकर्षक प्रस्तुतियां देंगे।

प्रकाश पर्व दीपावली पर शहरवासियों के उत्साह को बढ़ाने तथा पर्यटकों के स्वागत के लिए गत वर्ष भी जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल की पहल पर पूरे शहर में आकर्षण विद्युत सज्जा की गई थी। 

इस बार भी प्रशासन की पहल पर सभी प्रमुख मार्गों पर रोशनी के साथ ही विभिन्न चौराहों पर टेन्ट व्यवसासियों के सहयोग से आकर्षण स्वागत द्वार लगाए जा रहा है। इस पर जिला कलक्टर पोसवाल की पहल पर एक कदम और आगे बढ़ते हुए शहरवासियों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहा हैं। 

उपनिदेशक पर्यटन शिखा सक्सेना ने बताया कि सुखाड़िया सर्कल पर बोम्बे चौपाटी के पास स्थित उद्यान में 29 और 30 अक्टूबर को शाम 6.30 बजे से रात 8.30 बजे तक रंगारंग कार्यक्रम होगा। इसमें स्थानीय कलाकार बॉलीबुड तरानों पर डांस आदि प्रस्तुतियां देंगे। इसमें दर्शकों की सीधी भागीदारी को लेकर भी विविध गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।