×

विश्व नृत्य दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

नृत्यम डांस अकेडमी द्वारा प्रस्तुति

 

नृत्यम डांस एकेडमी में विश्व नृत्य दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमति सुखबीर कटारा पूर्व गिर्वा  प्रधान वह विशिष्ट अतिथि जय किशन चौबे संस्थापक लोकजन सेवा संस्थान थे। 

नृत्य की निर्देशिका सोनल गर्ग ने बताया कि इंसान ने जब बोलना नहीं सीखा उससे पहले ही अभिव्यक्ति का माध्यम भाव भंगिमाएं थी। खुशी में झूम कर वह नृत्य करता था। 

कथक कटक नृत्य की प्रस्तुति छात्रा द्वारा दी गई। सभ्य अग्रवाल ने मोहे रंग दो लाल पर नृत्य कर बिरजू महाराजजी को श्रद्धांजलि दी। कृषा कोठरी ने कृष्ण कवित प्रस्तुत किया। निर्देशिका सोनल गर्ग ने पंचम सवारी ताल में थोड़े टुकड़े आदि प्रस्तुत किए। तबले पर महेश गंधर्व ने संगत दी। इस कार्यक्रम में चहक जारोली, निर्वी, जीवा इशाना कोठारी, चैतन्या, हर्षिता लावती आदि ने प्रस्तुति दी।