{"vars":{"id": "74416:2859"}}

सक्सेना मातिमान कायस्थ सभा समिति का स्थापना दिवस सम्पन्न 

बैठक में लिए गए विभिन्न निर्णय
 

उदयपुर 21 जुलाई 2025। सक्सेना मातिमान कायस्थ सभा समिति की प्रथम कार्यकारिणी बैठक एवं सांस्कृतिक स्नेह मिलन कार्यक्रम शनिवार 20 जुलाई 2025 को मेपल्स रेस्टोरेंट, सेक्टर-5, हिरण मगरी में सम्पन्न हुआ।

काययक्रम का शुभारंभ भगवान श्री चित्रगुप्त जी की वंदना ,दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण माल्यापयण के साथ हुआ। इस अवसर पर कौशल सक्सेना एवं अनिल सक्सेना द्वारा भगवान श्री चित्रगुप्त जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए वरिष्ठ एवं विशिष्ट अतिथियों का सम्मान किया गया। 

संस्था को पंजीकरण प्रमाणपत्र 10 जुलाई 2025 गुरु पूर्णिमा के दिन प्राप्त हुआ। इसे शुभ संयोग मानते हुए सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया की प्रतिवर्ष पूर्णिमा को ही संस्था का स्थापना दिवस मनाया जाएगा।

बैठक का संचालन संस्था के संयुक्त सचिव डॉ. मनीष सचिन सक्सेना द्वारा किया गया। बैठक की अध्यक्षता किरण कुमार सक्सेना (अध्यक्ष) ने की। उन्होंने घोषणा की कि “कार्यकारिणी की बैठक में उपस्थित सदस्यों की संख्या कोरम की आवश्यक शर्तो को पूर्ण करती है अतः बैठक विधिवत रूप से प्रारंभ मानी जाती है। 

अध्यक्ष अरुण सक्सेना ने कहा कि यह संस्था केवल संगठन नहीं, बल्कि भावनात्मक सांस्कृतिक उत्तराधिकार की धुरी उत्तराधिकार की धूरी  है। हम सभी का दायित्व है कि इसे नई ऊंचाइयों तक ले जाएं।

प्रथम कार्यकारिणी की इस बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक सदस्य के निवास पर मासिक बैठकें आयोजित होंगी। साथ ही, सामाजिक और सांस्कृतिक कायों की एक प्राथमिक सूची तैयार कर, उन्हें चरणबद्ध रूप से संपन्न किया जाएगा।

बैठक में लिए गए विभिन्न निर्णय

  • संस्थापक निगरानी परिषद् का गठन, जो सभी महत्वपूर्ण निर्णयों एवं नियुक्तियों का अनुमोदन करेगी।
  • विधान एवं नियमावली की प्रस्तुति,  सभी कार्यकारिणी सदस्यों की भूमिका स्पष्ट की गई।
  • सदस्य्ता प्रक्रिया एवं शुल्क संरचना निर्धारण किया गया।
  • बैंक खाता संचालन हेतु निर्धारित किया किया गया।
  • संस्था के पत्राचार हेतु लेटरहेड, मोहर एवं रसीद बुक की छपाई हेतु उपसमिति गठित ।
  • आगामी निर्णय के लिए कम-से-कम 6 प्रमुख कार्यक्रमों की रूपरेखा-प्रतिभा सम्मान, वृक्षारोपण, छात्रवृत्ति, कायस्थ सम्मेलन आदि।
  • महिला, युवा, सांस्कृतिक, शिक्षा एवं वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठो का गठन।
  • मासिक बैठकें प्रत्येक सदस्य के निवास पर आयोजित करने का सर्वसम्मति से निर्णय।
  • संस्था की वेबसाइट, सोशल मिडिया एवं जनसम्पर्क टीम का गठन स्वीकृत।

बैठक के अंत में संयुक्त सचिव डॉ मनीष सक्सेना ने सभी संरक्षक सदस्यों,  कार्यकारिणी एवं उपस्थित लोगो का आभार व्यक्त किया और समिति के सांस्कृतिक, सामाजिक एवं वैचारिक उत्थान हेतु एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। 

कार्यक्रम में यह रहे मौजूद 

ज्ञानेंद्र प्रकाश सक्सेना, कौशल सक्सेना, अनिल कुमार सक्सेना, विजय बहादुर रायज़ादा,योगेश सक्सेना, सत्य प्रकाश सक्सेना, नंदकिशोर सक्सेना, डॉ. अशोक कुमार सक्सेना, तरुण कुमार सक्सेना, वैभव सक्सेना, विष्णु सक्सेना, सुनील सक्सेना, सुनील सक्सेना, निशित सक्सेना, प्रदीप कुमार सक्सेना, डॉ. मनीष सक्सेना, सोनल सक्सेना, सौरभ सक्सेना, मोहित सक्सेना, संजीव सक्सेना, गौरव सक्सेना, अनुभा सक्सेना, आरती सक्सैना।