×

रक्षा बंधन को मनाया जायेगा पर्यावरण संरक्षण बंधन के रूप में  

 
सुप्रकाश ज्योति मंच की ओर से बलीचा स्थित ध्यानोदय क्षेत्र में गणिनी आर्यिका 105 सुप्रकाशमति माताजी के सानिध्य में सोमवार को रक्षा बन्धन के दिन इस दिवस को पर्यावरण संरक्षण बंधन के रूप में मनाया जायेगा

उदयपुर 1 अगस्त 2020। सुप्रकाश ज्योति मंच की ओर से बलीचा स्थित ध्यानोदय क्षेत्र में गणिनी आर्यिका 105 सुप्रकाशमति माताजी के सानिध्य में सोमवार को रक्षा बन्धन के दिन इस दिवस को पर्यावरण संरक्षण बंधन के रूप में मनाया जायेगा। प्रातः इस दिन 7.30 बजे विशेष पूजा होने के बाद प्रातः 9 बजे पर्यावरण महापर्व मनाया जाएगा।

मंच के संरक्षक ओमप्रकाश गोदावत ने बताया कि उदयपुर शहर के धर्म क्षेत्र का मुकुट ध्यानोदय क्षेत्र जैन मंदिर पर सोमवार को सुप्रकाशमति माताजी ससंग 5 आर्यिका माताजी के 39वें चातुर्मास के अंतर्गत रक्षा बंधन महापर्व पर विशेष पेड़ो को रोपण कर उनके संरक्षण का रक्षा सूत्र बांध कर पर्यावरण को संजो कर रखने का गुरु माँ सभी धर्मावलम्बी को सोशल डिस्टेंन्सिग के साथ संकल्प दिलवाया जायेगा। 

गुरु मां ने बताया कि प्रकृति जो विनाश लीला कर रही है। उसके कारण कहीं बाढ़ तो कहीं सूखा, कही बीमारियां एवं महमारियां आती है। इसके मूल में मानव द्वारा विकास की आड़ में प्रकृति को बहुत नुकसान पहुंचाया गया है। यदि मनुष्य प्रकृति का साथ देगा विश्व विनाश की लीला से बच सकता है। यदि मनुष्य नहीं माना तो आने वाली पीढ़ियां आपको माफ नहीं करेगी। 

उन्होंने कहा कि इस महा पर्व की सार्थकता तभी है जब भाई अपनी बहिन की रक्षा, राजा अपनी प्रजा की, श्रावक साधुओं की रक्षा का संकल्प लेता हो। उसी प्रकार मनुष्य मात्र पर्यावरण की रक्षा का दायित्व का निर्वहन करें। केन्द्र सरकार को रक्षाबन्धन के दिन रक्षा के साथ पर्यावरण महापर्व मनाये जाने की घोषणा करनी चाहिये।