×

महिला दिवस पर ज़िले में विभिन्न कार्यक्रम 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 
 

नवलखा महल में महिला दिवस पर हुई कार्यशाला

युग प्रवर्तक महर्षि दयानन्द सरस्वती का महिला सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण योगदान है,ये विचार महिला आर्य समाज, मुम्बई की पदाधिकारी श्रीमती जया पटेल ने व्यक्त किए। वे यहां नवलखा महल,गुलाब बाग स्थित माता लीलावन्ती सभागार में ऋषि बोधोत्सव एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुम्बई से महिला आर्य समाज की कार्यकर्ताओं तथा उदयपुर शहर के आर्यजनों को सम्बोधित कर रही थी। 

उन्होंने बताया कि महर्षि दयानन्द के युग में महिलाओं की स्थिति काफी दयनीय थी। उन्हें शिक्षा का अधिकार नहीं था। महिलाओं से भेदभाव किया जाता था। उस समय महिलाओं को शिक्षा का अधिकार नहीं था न ही महिलाएं किसी भी प्रकार के संस्कार आदि करवा सकती थी। यहां तक कि महिला के विधवा होने पर उसे पुनर्विवाह का अधिकारी नहीं था साथ ही सती प्रथा जैसी कुरीति भी थी। उस समय महर्षि दयानन्द सरस्वती ने पुरुषों की समान ही महिलाओं के लिए शिक्षा की व्यवस्था की। उन्होंने कन्या गुरुकुल के माध्यम से महिला शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किए। वहीं विधवा विवाह का समर्थन किया और सती प्रथा जैसी कुरीतियों के खिलाफ भी आन्दोलन चलाया। अतः अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के इस अवसर पर हमें महर्षि के योगदान को स्मृत करना चाहिए।

नारायण सेवा संस्थान में शिव भक्ति संग नारी शक्ति सम्मान

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महाशिवरात्रि के अवसर पर नारायण सेवा संस्थान में शिव भक्ति एवं नारी शक्ति सम्मान का समारोह संपन्न हुआ। निदेशक वंदना अग्रवाल के सानिध्य में गुरुकुल के विद्यार्थी व दिव्यांग बालक-बालिकाओं ने शिव की पूजा की और विभिन्न भजनों पर प्रस्तुतियां दी। इसके बाद श्रीमती अग्रवाल ने नारी शक्ति सम्मान में रोगी सेवा क्षेत्र में रेखा बम्बोरिया,हिमानी परमार,शाहिना बानू तथा शिक्षा सहयोगी आरती रावत,प्रियंका, पिंकी, प्रतिभा, और अतिथि देवो भव: परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए और दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने में अग्रणी भूमिका निभाने वाली रेखा पुष्करणा, स्वाति सोमानी, गायत्री सिंह, इंद्रा डांगी, सोनू चूण्डावत, सीता मेनारिया, पूजा चौहान,डिम्पल पटेल, हेमलता, सुमन आदि का प्रशस्ति पत्र, शॉल, साफा और उपरणा भेंटकर अभिनंदन किया।

MLSU में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस

उदयपुर, 8 मार्च। जतन संस्थान द्वारा यू जी सी महिला अध्ययन केंद्र, मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय के तत्वावधान में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनयम, 2013 विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया | महिला दिवस के उपलक्ष्य में ‘मंडला’ एक साप्ताहिक आयोजन के तहत विभिन्न गतिविधियों के आयोजन किये गए थे। इस दौरान महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनयम, 2013 पर प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया |  

पैड वुमन उदयपुर लाड लोहार और सु वि वि छात्रा ने अपनी कलाकृति का प्रदर्शन किया। इस मौके परविश्वविद्यालय दृश्य कला विभाग की साक्षी यादव द्वारा तैयार किए गए केंद्र ने लोगो का भी अनावरण किया गया तथा सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

इधर, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर यूजीसी महिला अध्ययन केंद्र मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय मंडला साप्ताहिक उत्सव (2-8 मार्च)  का आयोजन किया गया। इसमें लोगो डिजाइनिंग और पेंटिंग प्रतियोगिता, मूवी स्क्रीनिंग, नुक्कड़ नाटक 'सोच', स्वास्थ्य जांच और रक्तदान शिविर, वाद-विवाद, क्विज, एक्सटेम्पोर, गेम्स, ओपन माइक, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान, यौन उत्पीड़न की रोकथाम पर कार्यशाला जैसी कई गतिविधियां शामिल हैं।

अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 15 उत्कृष्ट महिलाओं का किया सम्मान 

अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय की ओर से शुक्रवार को प्रतापनगर स्थित कुलपति सचिवालय के सभागार में कुलपति कर्नल प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत, रजिस्ट्रार डॉ. तरूण श्रीमाली, पीजी डीन प्रो. जीएम मेहता,  परीक्षा नियंत्रक डॉ. पारस जैन, स्पोट्स बोर्ड सचिव डॉ. भवानीपाल सिंह राठौड़ ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 15 उत्कृष्ट महिलाओं का उपरणा शॉल, बुके एवं स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया।

निजी सचिव केके कुमावत ने बताया कि इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यो के लिए  डॉ. सपना श्रीमाली, डॉ. गुणबाला आमेटा, डॉ. अपर्णा श्रीवास्तव, डॉ. मंगलश्री दुलावत, डॉ. योगिता श्रीमाली, डॉ. दीप्ति सोनी, डॉ. रेखा कुमावत, डॉ. सीमा धाबाई, डॉ. नीति पालीवाल, डॉ. शहनाज पठान, डॉ. अलका कुमारी, डॉ. प्रिति अग्रवाल, डॉ. प्रतिभा शर्मा, डॉ. प्रेरणा भाटी, डॉ. विनिता श्रीमाली का सम्मान किया गया।

पूर्बिया समाज की महिलाओं ने मनाया महिला दिवस

उदयपुर। पूरे विश्व में महिला दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी उपलक्ष्य में सेक्टर 9 उदयपुर में पूर्बिया समाज की महिलाओं ने महिला दिवस के  मनाया। पूजा पूर्बिया ने बताया कि महिला दिवस पर केक काटकर मनाया एवं सभी महिलाओं ने एक दूसरे को केक खिला कर शुभकामनाएं प्रेषित की‌। कार्यक्रम में इंदुबाला पूर्बिया, मधुबाला पूर्बिया,नीलम पूर्बिया, पूजा पूर्बिया, श्यामा पूर्बिया, दुर्गा पूर्बिया,सुगन देवी पूर्बिया, भगवती देवी पूर्बिया  उपस्थित थीं।