×

नवरात्र खत्म होते ही प्याज ने दिखाए तेवर, कही महंगी न हो जाए मसूर ?

दाल - सब्ज़ी हुए महंगे 

 

उदयपुर, 26 अक्टूबर । नवरात्र खत्म होते ही प्याज पर फिर महंगाई का रंग चढ़ गया है। प्याज के साथ अन्य सब्जियों की कीमतें भी बढ़ गई हैं, जिससे फिर खुदरा महंगाई दर बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है। मंडियों में प्याज की आवक घटी है। मंडियों में 10 से 25 अक्टूबर के बीच 6.66 लाख टन प्याज की आवक हुई, जो पिछले साल 7.75 लाख टन आवक से 14% कम है। जबकि इस दौरान कीमतें 100% तक बढ़ी।

खुदरा बाजार में कीमतों में तेजी आई है और कई शहरों में यह 70 रुपए किलो तक पहुंच चुका है। वहीं अरहर, उड़द, मूंग और चना दाल के साथ अब मसूर दाल भी महंगा हो सकता है। 

इन राज्यों में घटी प्याज की आवक

         राज्य 

          आवक
  • राजस्थान
            38%
  • मध्यप्रदेश
            37%
  • गुजरात
            25%
  • दिल्ली   
             22%
  • महाराष्ट्र
             10%

खाद्य महंगाई में सब्जियां 

खाद्य महंगाई में अनाज और दूध के बाद सब्जियों का वेटेज सबसे अधिक 16% है। सब्जियों के दाम इस साल 21.3% बढ़े हैं। पिछले महीने देश में दालों की महंगाई 13% बढ़ी थी।

महाराष्ट्र की मंडियों में सबसे अच्छी गुणवत्ता वाले प्याज के थोक भाव 50 रुपए किलो पार कर चुके हैं। महाराष्ट्र के पिंपलगांव मंडी में प्याज के भाव 2,500 से 5,014 रुपए प्रति क्विंटल हैं जो 3 अक्टूबर को 900 से 2,500 रुपए थी। यानी भाव दोगुने बढ़े हैं।