फतहसागर पाल पर लुभा रहा है फ्लॉवर शो
31 जनवरी 2025 तक रहेगा फ्लॉवर शो
उदयपुर 27 जनवरी 2025 । झीलों की नगरी के मशहूर पर्यटन स्थल और खूबसूरत झील फतहसागर की पाल पर गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में 25 से 31 जनवरी तक फूलों की प्रदर्शनी (फ्लावर शो) लगाई गई है।
फतहसागर की पाल पर लगे पुष्प की प्रदर्शनी फतहसागर की पाल पर आने वालो को बरबस ही अपनी ओर आकर्षित कर रही है। पुष्प प्रदर्शनी में प्रकृति की ओर से प्रदत्त दर्जनों प्रजाति के पुष्पों को खुबसूरत आकृतियों में प्रदर्शित किया गया है।
25 जनवरी 2025 को राज्यपाल बागड़े एवं मुख्यमंत्री शर्मा ने फ्लावर शो का शुभारंभ किया था । इसके तहत प्रकृति की ओर से प्रदत्त दर्जनों प्रजाति के पुष्पों को खुबसूरत आकृतियों में प्रदर्शित किया गया है।
उदयपुर की फतेहसागर झील पर आयोजित फ्लावर शो में हिन्दुस्तान ज़िंक द्वारा प्रमुख परियोजना सखी के तहत महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को प्रदर्शित किया।