[Photos] दिवाली की रोशनी में नहाया शहर
देर रात शहर में उत्सव का माहौल
उदयपुर 1 नवंबर 2024। देश का प्रमुख त्यौहार दीपों का पर्व दिवाली का त्यौहार कल 31 अक्टूबर को धूमधाम से मनाया गया। लोगो ने अपने अपने घरो और दुकानों में लक्ष्मी पूजा की।
अमावस्या के अंधकार को दूर करने करने के लिए घरो में दीपक और बाज़ारो को रंग बिरंगी रोशनी की गयी। पूरी रात शहर में आतिशबाज़ी की गूँज सुनाई दी।
14 वर्ष का वनवास समाप्त कर और लंका विजय के पश्चात् भगवान श्री राम के आयोध्या लौटने के उपलक्ष में मनाया जाने वाला सदियों पुराना यह पर्व भारत का प्रमुख पर्व है।
इस पर्व पर न सिर्फ श्री राम, सीता और लक्ष्मण की पूजा की जाती है। बल्कि मान्यताओं के अनुसार धन के देवी लक्ष्मी जी और प्रथम पूज्य गणेश जी की भी पूजा की जाती है।
इस अवसर पर शहर के बापू बाजार, अस्थल मंदिर, जगदीश मंदिर, नेहरू बाजार, घंटाघर क्षेत्र के बाज़ारो में रोशनी निहारने लोग बाज़ारो में पहुंचे।
लोगो ने नगर निगम प्रांगण में चल रहे मेले में डॉलर, चकरी और झूलो का आनंद लिया।
बापू बाजार और अश्विनी बाजार व्यापार संघो द्वारा कई जगह स्टेज प्रोग्राम भी आयोजित किये गए जिसका लोगो ने भरपूर आनंद उठाया।