×

अखिल भारतीय दिगम्बर जैन दसा नरसिंहपुरा संस्थान राष्ट्रीय पदाधिकारी वर्ष 2020-23 की घोषणा

 
संस्थान परम संरक्षक कुन्तीलाल जैन द्वारा पदाधिकारियों के नामों पर की गई घोषणा की गई

उदयपुर 21 जुलाई 2020। अखिल भारतीय दिगम्बर जैन दसा नरसिंहपुरा संस्थान की कोर कमेटी की बैठक आज संस्थान कार्यालय में संस्थान के परम संरक्षक कुन्तीलाल जैन के आतिथ्य में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संस्थान राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद कोठारी ने की। 

बैठक मेें संस्थान के आगामी कार्यक्रमों पर मूर्त रूप देने के साथ सत्र 2020 से 2023 तक के लिये संस्थान के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के मनोनयन के सन्दर्भ में विमर्श एवं अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं की क्रियान्विति स्वरूप मंथन हुआ । संस्थान परम संरक्षक को अधिकृत किया कि वे योग्यता अनुसार सभी राष्ट्रीय पदों पर मनोनयन के नामों की घोषणा करें।

संस्थान परम संरक्षक कुन्तीलाल जैन द्वारा पदाधिकारियों के नामों पर की गई घोषणा की गई जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उदयपुर के राजेन्द्र प्रसाद कोठारी, कार्याध्यक्ष खान्दू काॅलोनी बांसवाड़ा के मांगीलाल मेहता, उपाध्यक्ष पदों पर इन्दौर (म.प्र.) के शैलेष भाई शाह, दलोदा (म.प्र.) के महावीर जैन, बांसवाड़ा के पवन वोरा, ऋषभदेव के सुन्दरलाल कीकावत, प्रतापगढ़ के पंकज कलशघर, संगठन महामंत्री के रूप में उदयपुर के चेतन जैन (मुसलिया), महामंत्री सुमतिचन्द्र जैन (पदारथ) को मनोनीत किया गया है।

कुन्तीलाल जैन ने बताया कि अन्य पदो पर की गई घोषणा अनुसार राष्ट्रीय मन्त्री पद पर विजय जैतावत अहमदाबाद, रमेश कीकावत बांसवाड़ा, धनपाल गांगावत ऋषभदेव, राजेन्द्र नश्नावत लोहारिया, ऋषभ डवारा, भरत रजावत लोहारिया, राष्ट्रीय संगठन मंत्री पद पर प्रकाश जैन (कुचड़ोदवाला) मन्दसौर, राष्ट्रीय सांस्कृतिक मंत्री महावीर भाणावत उदयपुर, राष्ट्रीय प्रचार-प्रसार मंत्री रितेश सुरावत, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रमेश जुंसोत एवं अंकेक्षण एवं सलाहकार पद पर अनिल हाथी को मनोनीत किया गया है।  संस्थान के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पंचाली ऋषभदेव होंगे।

बैठक का संचालन राष्ट्रीय महामंत्री सुमतिचन्द्र जैन द्वारा किया गया एवं प्रचार-प्रसार मंत्री चेतन मुसलिया, कोषाध्यक्ष रमेश जुंसोत, राष्ट्रीय युवा मोर्चा कार्याध्यक्ष विजय लुणदिया एवं महामंत्री रितेश सुरावत की उपस्थिति विशेष रूप से रही।