×

शहर के 10 हुक्का बार पर छापा 

पुलिस ने घेराबंदी कर कार्यवाही करते हुए मौके से हुक्का बार संचालको और हुक्का सेवन करते कई युवाओ को मौके से धर दबोचा। पुलिस ने मौको से हुक्को, अलग अलग फ्लेवर की नशा सामग्री समेत आपत्तिजनक वस्तुए बरामद की। 
 
पुलिस ने बताया की हुक्का बार के लाइसेंस नहीं होने पर यह शहर की सभी रेस्टोरेंट, होटल में धड़ल्ले से चल रहे है। इन हुक्को में यूएसए निर्मित भिन्न भिन्न प्रकार के फ्लेवर उपलब्ध होते है। हुक्का बार संचालक पसंद के फ्लेवर उपलब्ध करवाने के बदले प्रति 40 मिनट के हिसाब से 500 रूपये से लेकर 1000 रूपये तक वसूले जाते है। 

उदयपुर 30 नवम्बर 2019। उदयपुर पुलिस ने देर रात एक साथ शहर के 10 हुक्का बार पर कार्यवाही की। मौके पर हुक्का बार में मौजद युवाओ में हड़कंप मच गया। 

पुलिस ने घेराबंदी कर कार्यवाही करते हुए मौके से हुक्का बार संचालको और हुक्का सेवन करते कई युवाओ को मौके से धर दबोचा। पुलिस ने मौको से हुक्को, अलग अलग फ्लेवर की नशा सामग्री समेत आपत्तिजनक वस्तुए बरामद की। 

जिला पुलिस अधीक्षक कैलाश चंद्र बिश्नोई ने बताया की शहर में कई रेस्टोरेंट, होटल में अवैध रूप से हुक्का बार संचालन की शिकायत मिलने पर एएसपी गोपालस्वरूप मेवाड़ा के नेतृत्व में उप अधीक्षक राजीव जोशी, महेंद्र पारेख, प्रेम धणदे, चेतना भाटी, परबत सिंह, नेत्रपाल सिंह सहित सम्बंधित थानाधिकारियों के साथ कई टीमों का गठन किया गया।  पुलिस टीम ने रैकी के बाद देर रात एक साथ हाथीपोल, घंटाघर और अम्बामाता थाना क्षेत्रो में दस हुक्का बार पर धावा बोलकर कारवाही की। 

यहाँ पर की गई कार्यवाही 

दूधतलाई स्थित बाइकर्स हुक्का बार में कार्यवाही कर संचालक पंकज शर्मा समेत 10 अन्य को गिरफ्तार किया गया। नागनगरी क्षेत्र में स्थित कैफ़े क्लॉक टाउन से संचालक कुमार मेघवाल समेत आठ को गिरफ्तार किया। नागनगरी में ही वुल्फ कैफ़े में जुआ खेलते सात को गिरफ्तार कर उसके कब्ज़े से 62 हज़ार की नकदी भी बरामद की। 

इसी प्रकार गोवर्धनविलास स्थित यलो होटल से संचालक जगदीश वैष्णव और कुणाल समेत 13 अन्य को गिरफ्तार किया गया। बलीचा स्थित क्लाउड विला से संचालक महेंद्र सालवी सहित चार को गिरफ्तार किया गया। वहीँ सौभागपुरा स्थित लेकक्यूबा के संचालक महेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया। 

न्यू पुलिया घंटाघर डोलपी विटा के संचालक शैलेन्द्र गाँधी समेत तीन अन्य को गिरफ्तार किया गया। चांदपोल स्थित करोली हवेली से संचालक नवीन यादव एवं साहिल राठौड़ को गिरफ्तार  किया गया। 

प्रति 40 मिनट के 500 से लेकर 1000 रूपये तक वसूले जाते हैं 

पुलिस ने बताया की हुक्का बार के लाइसेंस नहीं होने पर यह शहर की सभी रेस्टोरेंट, होटल में धड़ल्ले से चल रहे है। इन हुक्को में यूएसए निर्मित भिन्न भिन्न प्रकार के फ्लेवर उपलब्ध होते है। हुक्का बार संचालक पसंद के फ्लेवर उपलब्ध करवाने के बदले प्रति 40 मिनट के हिसाब से 500 रूपये से लेकर 1000 रूपये तक वसूले जाते है। 

युवा और स्कूल कॉलेज के स्टूडेंट बन रहे है शिकार 

हुक्का बार में नशे की गिरफ्त में आने वाले ज़्यादातर शिकार युवा और स्कूल कॉलेज के लड़के लड़कियां है जो घरो से चोरी छिपे हुक्का बार में नशा करने आते है।