×

वसुन्धरा राजे का जन्मदिन मनाने मेवाड़ से जायेंगे 101 चार पहिया वाहन

टीम वसुन्धरा करेगी अनेक आयोजन

 

टीम का कहना है कि वे भाजपा में रहते हुए वसुन्धरा और मात्र वसुन्धरा राजे के समर्थक है

उदयपुर, 4 मार्च 2021। आगामी 8 मार्च को राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे के जन्म दिन को टीम वसुन्धरा भव्य तरीके से मनाएगी। इस सम्बन्ध मेें सम्भाग स्तरीय तैयारियों की रूपरेखा को अन्तिम रूप दिया जा रहा है।

टीम वसुन्धरा के सम्भागीय अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह झाला ने बताया कि 7 मार्च को एकलिंगनाथ मन्दिर से वसुन्धरा टीम 101 वाहनों के साथ रैली निकालते हुए वसुन्धरा राजे का स्वागत, अभिन्दन और बधाई देने धौलपुर के लिेय रवाना होगी और वहां से 8 मार्च को भरतपुर पंहुचेगी। वहां जाकर श्रीमती राजे के साथ केक काटेंगे। यह एक गैर राजनीतिक आयोजन है और इसे राजे के समर्थक अपने स्तर पर मना रहे है। 

टीम का कहना है कि वे भाजपा में रहते हुए वसुन्धरा और मात्र वसुन्धरा राजे के समर्थक है। उन्होंने बताया कि उनके जन्म दिन के उपलक्ष में उनकी दीर्घायु की कामना करते हुए गरीबों, मरीजों को फल वितरण, रक्तदान शिविर का आयोजन, पौधारोपण, पशुओं को चारा वितरण जैसे समाज सेवा के कार्य किये जायेंगे।  

उन्होंने कहा कि वसुन्धरा राजे के लिए हमेशा मेवाड़ उनका अपना रहा है। मेवाड़वासियों पर सदैव उनका प्यार बरसा है। ऐसे में मेवाड़ की टीम वसुन्धरा का दायित्व है कि वह उनके जन्म दिन को धूम-धाम से मना कर उनके दीर्घायु की कामना करें। वसुन्धरा राजे ने अपने मुख्यमंत्रित्व काल में राज्य के हर वर्ग के कई जनहित के कार्य किये। कई विकास कार्य करवायें, जिनसे आम जनता को राहत मिली। ऐसे में टीम वसुन्धरा उनके किये गये जनहित के कार्यों को रैली के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाएगी। इस आयोजन के लिए उन्होंने भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं को भी निमंत्रण दिये हैं।

झाला के साथ टीम वसुन्धरा के ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष नवजोतसिंह, टीम वसुन्घरा के प्रदेशाध्यक्ष राजेश माली एवं शहर जिलाध्यक्ष विक्रमसिंह सहित प्रदेश, संभाग व जिले के अनेक पदाधिकारी मौजूद थे। इस अवसर पर टीम वसुन्धरा के कार्यकर्ताओं की सम्भाग स्तरीय बैठक हुई जिसमें उदयपुर से रैली के रूप में धोलपुर-भरतपुर जाने और आयोजन को सफल बनाने के लिए रूपरेखा तय करने के लिए चर्चा की गई।