×

नि:शुल्क काढ़ा वितरण का 700 लोगों ने लिया लाभ

 कंचन सेवा संस्थान द्वारा भामाशाह एडवोकेट फतहलाल नागोरी के सहयोग से नि:शुल्क काढ़ा वितरण शिविर 
 

उदयपुर। कंचन सेवा संस्थान द्वारा भामाशाह एडवोकेट फतहलाल नागोरी के सहयोग से नि:शुल्क काढ़ा वितरण शिविर का आयोजन कोर्ट परिसर मैं किया गया। इसमें 700 लोगों ने काढ़े का सेवन किया। 

मुख्य अतिथि एडीजे (5) के न्यायाधीश राजपाल सिंह थे। अध्यक्षता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत ने की। अति विशिष्ट अतिथि रतनसिंह राव तथा  श्यामसुन्दर शर्मा थे जबकि विशिष्ट अतिथि राजेश नागोरी, बार अध्यक्ष मनीष शर्मा, चक्रवर्तीसिंह राव, भरत वैष्णव व भरत जोशी थे। संचालन वैभव नागोरी ने किया। 

डॉ. छैल बिहारी शर्मा ने कोरोनाकाल में कैसे अपने आप को सुरक्षित रखे पर विचार व्यक्त किए। शिविर में डॉ. काननबाला लोढ़ा, एम.एस. मोगरा, जीवन सिंह ने अपनी सेवाएं प्रदान की।