×

हरियाली अमावस्या के मेले से पहले फतहसागर के चारो गेट खोले 

कल से दो दिन तक फतहसागर की पाल पर हरियाली अमावस्या का मेला भी लगने वाला है

 

उदयपुर 16 जुलाई 2023। झीलों की नगरी के जान और धड़कन कही जाने वाली फतहसागर झील के आज चारो गेट खोल दिए गए।  कल से दो दिन तक फतहसागर की पाल पर हरियाली अमावस्या का मेला भी लगने वाला है। 

हरियाली अमावस्या के मेले के ठीक एक दिन पहले आज फतहसागर झील के झरने के आज चारो गेट खोले गए। फतेहसागर झील न सिर्फ पर्यटकों बल्कि स्थानीय लोगो की तफरीह का सबसे लोकप्रिय स्थल है।  

चूँकि हरियाली अमावस्या का मेला भी फतहसागर पाल पर लगता है तो ऐसे में मेलार्थियों के लिए कल फतहसागर झरने के चारो गेट से बहती जलराशि निश्चित ही आकर्षण का केंद्र रहेगी।

Images Courtsey by Dr Kamlesh Sharma