हिन्दुस्तान जिंक की सभी ईकाइयों ने किया पौधारोपण
5 जून 2015 को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय एवं कंपनी की सभी इकाईयों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता हेतु विश्व पर्यावरण दिवस आयोजित किया गया।
5 जून 2015 को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय एवं कंपनी की सभी इकाईयों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता हेतु विश्व पर्यावरण दिवस आयोजित किया गया।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज प्रधान कार्यालय में कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकरी श्री अखिलेष जोषी, उप-मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सुनील दुग्गल, मुख्य वित्तीय अधिकारी श्री अमिताभ गुप्ता, निदेषक-परियोजना श्री नवीन सिघल, मुख्य प्रचालन अधिकरी (स्मेल्टर्स) श्री विकास शर्मा, मुख्य प्रचालन अधिकारी (खान), हेड-कार्पोरेट रिलेसन्ष श्री सी.एस.आर. मेहता, हेड-माईनिंग टेक्निकल, उपाध्यक्ष-एच.आर. श्री बीरेन्द्र मोहापात्र तथा कंपनी के कर्मचारियों ने पौधारोपण किया।
इस अवसर पर कंपनी के सभी उच्च अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार व्यक्त किये। सभी ने पर्यावरण सुरक्षा पर ध्यान देने का आव्हान किया तथा जागरूकता की शपथ भी दिलाई।
इस अवसर पर कंपनी की सभी इकाईयों में जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया जिसमें पर्यावरण के नारों, पर्यावरण पर आधारित क्वीज प्रतियोगिता, पोस्टर, निबंध आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया तथा विजेताओं को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार प्रदान किये किये गये।
हिन्दुस्तान जि़ंक के हेड-कार्पोरेट कम्यूनिकेषन पवन कौषिक ने बताया कि कंपनी अपने परिसरों में पर्यावरण, संरक्षण एवं सुरक्षा के लिए सदैव कटिबद्ध रहा है। कंपनी की सभी ईकाइयों में पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखकर अति-आधुनिक तकनीक से परिपूर्ण है।