×

ए आर सी ए राज्य स्तरीय अण्डर 15 शतरंज में लेकसिटी का दबदबा

चित्तौड़गढ चेस एसोसिएशन की मेजबानी में आॅल राजपुताना शतरंज संघ के तत्वावधान में ए आर सी ए राज्य स्तरीय अण्डर 15 सब जुनियर बालक-बालिका शतरंज प्रतियोगिता मे चेस इन लेकसिटी के शातिरों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए आठ पुरस्कारों पर कब्जा जमाया।

सचिव विकास साहु ने बताया कि 19 व 20 मई को हुई इस प्रतियोगिता मे लेकसिटी के सेन्ट एन्थोनी के अरूण कटारिया, एम.डी.एस. के आयुष लोढा, एम.डी.एस. के निमित जैन, वी.के.वी. के कार्तिक भण्डारी, सेन्ट एन्थोनी के प्रखर चपलौत, एम.डी.एस. के मुदित माहेश्वरी, एम.एम.पी.एस. के यजत व्यास, सेन्ट एन्थोनी के तन्मय नलवाया, डी.पी.एस. के ध्रुव पोरवाल, सेन्ट एन्थोनी के तुषार डामोर, एम.एम.पी.एस. के चाहत सेठिया, एम.डी.एस. के प्रखर माहेश्वरी, सेन्ट एन्थोनी के हार्दिक दक, केन्द्र विद्यालय के हर्ष वसिटा, सेन्ट एन्थोनी के भुवांशु भटनागर, सेन्ट एन्थोनी के रितिक शुक्ला, केन्द्र विद्यालय के देवकरन वसिटा, यशराज वसिटा, एम.डी.एस. के हार्दिक न्याती, सेन्ट एन्थोनी के रचित चौहान क्रमश: दुसरे से तैंतिसवाॅ स्थान पर रहे।

इसी प्रकार बालिका वर्ग मे केन्द्र विद्यालय के अनिशा जैन, केन्द्र विद्यालय के अक्षिता जैन, डी.पी.एस. के उत्सवी दवे, केन्द्र विद्यालय के दिया दोशी क्रमश: चौथे, सातवे, नवे व बारवे स्थान पर रहे। सभी विजेता खिलाड़ीयों को नकद पुरस्कार व ट्रोफी व प्रमाण पत्र अतिथीयों द्वारा प्रदान किए गए।