×

सी.बी.एस.ई. वेस्ट जोन शतरंज प्रतियेगिता: विकास साहू पर्यवेक्षक नियुक्त

जी.डी.गोयनका इन्टरनेशनल स्कूल ग्वालियर की मेजबानी में होने वाली सी.बी.एस.ई. वेस्ट जोन शतरंज प्रतियोगिता में लेकसिटी के अनुभवी शतरंज खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक, फीड़े आर्बीटर विकास साहू (सचिव चेस इन लेकसिटी) को सी.बी.एस.ई. अथाॅरिटी द्वारा ”पर्यवेक्षक“ नियुक्त किया गया है।

अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बताया कि यह अति महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उन्हे उनके शतरंज के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए दी गई। जिसमें शतरंज की बारिकीयों, स्पर्धा संचालन अनुभव एंव लगातार सी.बी.एस.ई. प्रतियोगिताओं में उपस्थिति उल्लेखनीय है।

Download the UT App for more news and information

प्रतियोगिता जी.डी.गोयकना इन्टरनेशनल स्कूल ग्वालियर में 2 से 5 अक्टुबर तक आयोजित की जा रही है। जिसमें 7 राज्यों ( मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात एवं राजस्थान उल्लेखनीय है) के लगभग 200 विद्यालय भाग ले रहे है। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी वर्ष 2015 मे पूणे मे आयोजित वेस्ट ज़ोन शतरंज प्रतियोगिता मे यह भूमिका का कार्य कर चुके है।