×

हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस 
 

देश के विकास में खनिज सम्पदाओं का अहम योगदान - श्री अरूण मिश्रा
 

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कंपनी की सभी इकाइयों में 74वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोंउल्लास से मनाया गया है।

हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। भारतीय गणतंत्र के 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि हिन्दुस्तान जिंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अरूण मिश्रा ने कर्मचारियों एवं उनके परिजनों की उपस्थिती में राष्ट्रीय ध्वज फहराया एवं सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 

इस अवसर पर कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश के विकास में खनिज सम्पदाओं का अहम योगदान हैं। हिन्दुस्तान जिंक का उद्देश्य खनिज संसाधनों का अधिक से अधिक सदपयोग कर देश की उन्नती एवं प्रगति में सहयोग करना है। हिंदुस्तान जिंक विश्व का सबसे बड़ा एवं भारत का एकमात्र जस्ता, सीसा एवं चांदी का सबसे बड़ा उत्पादक है। 

उन्होंने कहा कि भारत देश हमारा एवं हम सबका है इसलिए देश की प्रगति में सभी देशवासियों की अहम भूमिका है। सभी को अथक परिश्रम, लगन, समर्पित एवं जिम्मेदारी से कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। आज सम्पूर्ण विश्व कोविड-19 कोरोना महामारी से त्रस्त है, इस महामारी में सभी कोरोना वारियर्स के प्रयास सराहनीय रहे है। इस स्थिति में सभी देशवासियों का कर्तव्य बनता है कि सभी को साथ लेकर चले ओर इसी भावना से हम इस विश्व महामारी से मुकाबला कर पायंगे एवं जीत हासिल करेंगे। 

आज स्वतंत्रता दिवस का वो दिन है, जो हमें हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग उनके बलिदान को याद दिलाता है। भारत को मिली ये आजादी बहुत महत्वपूर्ण थी क्योंकि इसके लिए देश के वीरों ने अपने प्राणों की कुर्बानी दी और वर्षों तक काफी संघर्ष किया।

इस अवसर पर कोविड-19 महामारी त्रासदी के दौरान हिन्दुस्तान जिंक डिस्पेंसरी के डाॅक्टर्स एवं टीम, हिन्दुस्तान जिंक एवं सोडोक्सो के कर्मचारियों एवं टीम ने सराहनीय कार्य करने पर समारोह के मुख्य अतिथि अरूण मिश्रा ने सम्मानित किया।  
    
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कंपनी की सभी इकाइयों में 74वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोंउल्लास से मनाया गया है।