{"vars":{"id": "74416:2859"}}

डॉ. भारिल्ल का अभिनन्दन समारोह सम्मान

अखिल भारतीय जैन युवा फैडरेशन द्वारा आयोजित ‘‘दशलक्षण महापर्व प्रवचन श्रृंखला’’ के मुख्य वक्ता अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त तार्किक विद्वान डॉ. हुक्मचन्द भारिल्ल को दिगम्बर जैन समाज द्वारा ‘‘अद्वितीय व्यक्तित्व सम्मान’’ से नवाजा।

 

अखिल भारतीय जैन युवा फैडरेशन द्वारा आयोजित ‘‘दशलक्षण महापर्व प्रवचन श्रृंखला’’ के मुख्य वक्ता अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त तार्किक विद्वान डॉ. हुक्मचन्द भारिल्ल को दिगम्बर जैन समाज द्वारा ‘‘अद्वितीय व्यक्तित्व सम्मान’’ से नवाजा।

फैडरेशन के संभाग प्रभारी नृपेन्द्र जैन ने बताया कि सभी अतिथियों का शब्दों द्वारा स्वागत फैडरेशन के प्रदेशाध्यक्ष एवं कार्यक्रम के मुख्य संयोजक डॉ. जिनेन्द्र शास्त्री ने व्यक्त किया। प्रशस्ति पत्र का वाचन महिला फैडरेशन की अध्यक्ष डॉ. किरण जैन ने किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा शहर अध्यक्ष दिनेश भट्ट ने कहा कि डॉ. भारिल्ल ने जो ज्ञान गंगा प्रवाहित आत्मा को जानने मार्ग बताया उदयपुरवासी उनके आभारी रहेंगे।

डॉ. भारिल्ल को पगड़ी, शॉल, श्रीफल, माला, दुपट्टा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

सम्मान करने वालो में फैडरेशन के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. जिनेन्द्र शास्त्री, कन्हैयालाल दलावत, समाजसेवी दिनेश सोनी, डॉ. किरण जैन, पं.राजकुमार जैन, दर्शनाचार्य श्याम एस. सिंघवी, दीपचन्द गांधी, लक्ष्मीलाल बण्डी, रूपलाल गंगावत, राजमल गोदडोत, सुभाष गदिया कमल भोरावत, श्रीमती प्रतिभा जैन, श्रीमती आशा पाण्ड्या, पं. खेमचन्द जैन दर्शनाचार्य, अशोक गदिया, सुरेश भोरावत, हितेश गांधी, मनोहर भोरावत, निर्मल अखावत, बसन्तीदेवी पचोरी, पंकज ठाकुर्डिया आदि ने सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन पं. ऋषभ शास्त्री ने एवं आभार महामंत्री अशोक गदिया ने व्यक्त किया।