×

न्यू स्ट्रेन का भय, गहलोत ने कहा 70% तेजी से फैलता है

ट्वीट कर प्रदेश की जनता को लापरवाही न बरतने के लिए कहा

 

पहले से ज्यादा खतरनाक लापरवाही बरतने पर इसके गंभीर परिणाम आने की चेतावनी - मुख्यमंत्री गहलोत

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले कम हुए नए थे कि कोरोना वायरस का नया वर्जन आ गया। न्यू स्ट्रेन को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चिंता जताई है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट करके बताया कि इसे हल्के में न ले।

प्रदेश की जनता को मैसेज देते हुए वायरस के नये वर्जन के प्रति सचेत रहने के लिए कहा हैं। मुख्यमंत्री ने पोस्ट किए अपने मैसेज में बताया कि कोरोना वायरस का जो नया वर्जन VUI पहले से 70 प्रतिशत ज्यादा तेजी से फैलता हैं। ब्रिटेन के बाद ये अब ऑस्ट्रिया, फ्रांस, बेल्जियम समेत यूरोप के कई देशों में फैल रहा है। जहां नये वायरस के कई केस मिले हैं।
 

उन्होने आमजन से सतर्क रहने और किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश देते हुए हमेशा मास्क पहनने के लिए कहा हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लापरवाही बरतने पर इसके गंभीर परिणाम आने की भी चेतावनी दी हैं। वहीं उदयपुर में कोरोना के बढ़ते मामले कम होते नजर आ रहे है। ऐसे में आमजन लापरवाही न करे और मास्क के साथ सोशल डिस्टेसिंग का ध्यान रखे।