{"vars":{"id": "74416:2859"}}

प्रथम एस .एल. मंगरूडिया स्मृति लेकसिटी फीडे रेटिंग ओपन शतरंज

चेस इन लेकसिटी की मेजबानी में बुद्धिबल सेवा संस्थान, ऑल राजपुताना शतरंज संघ, अखिल भारतीय शतरंज महासंघ, विश्व शतरंज महासंघ के तत्वावधान में प्रथम शंकरलाल मंगरूडिया साहू स्मृति फीडे रेटिंग ओपन शतरंज प्रतियोगिता के चौथे दिन हूए छठे चक्र के पश्चात् महाराष्ट्र के अतुल दहाले व रेल्वे के विक्रमादित्या कुलकर्णी ने संयुक्त बढ़त बनाए हुए है।

चेस इन लेकसिटी के अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बताया कि छठे चक्र का उद्घाटन जिनेन्द्र शास्त्री सदस्य युवा बोडऱ्, रोहित मेनारिया द्वारा किया गया। मुख्य निर्णायक स्वप्निल बन्सोड़ के अनुसार 6 चक्र पश्चात् बढ़त लिए शातिर इस प्रकार है- विक्रमादित्या ने हिमाशु शर्मा को, अतुल ने देवेन्द्र कुमार को हराकर 6 अंक पर बढ़त बनाए हुए है।

विनोद आर. शर्मा ने विकास कुमार द्विवेदी को, सन्जीत मनहोर ने शेर सिंह को, नन्दा कुमार के. ने राघव श्रीवास्तव को हराकर 5.5 अंक पर बढ़त बनाए हुए है।अविनाश शर्मा, कार्तिक पी.एम., नन्द किशोर चन्देल, जय कुडालिया, आकाश तिवारी, कामदर अर्पवा, चन्द्रजीत सिंह राजावत, अयान बेनर्जी, दिलीप दास, सन्नी बेदी, अश्वनी कुमार ग्रोवर 5 अंक के साथ बढ़त बनाए हुए है।

इसी प्रकार राजस्थान के खिलाडि़यों में कान्तिलाल दवे, गोतम कटारिया, दवे शिव शंकर व लेकसिटी के गोविन्द कुमार चन्देल, ध्रुव दक 4 अंक के साथ बढ़त बनाए हुए है। प्रतियोगिता का अगला चक्र कल प्रातः 9:30 बजे होगा।