×

ध्यानोदय क्षेत्र बलीचा में आयोजित हुआ होलिका उत्सव

कामधेनु शांति नाथ मूलनायक चंद्र प्रभु एवं विग्नहर पार्श्वनाथ भगवान पर होलिका उत्सव एवं अष्टनिका महापर्व पर भव्य 11 रसों का विभिन्न प्राकृतिक रंगो पत्तों पुष्प रंग का भव्य अभिषेक हुआ।
 
इस उत्सव के पुण्यार्जक परिवार कुछ मौजूद थे तो कुछ ने ऑनलाइन पुण्य संचय किया

उदयपुर। राष्ट्र संत गुरु माँ गणिनी आर्यिका 105श्री सुप्रकाशमति माताजी की प्रेरणा से निर्मित ध्यानोदय क्षेत्र बलीचा में होलिका उत्सव आयोजित किया गया। जिसके तहत कामधेनु शांति नाथ मूलनायक चंद्र प्रभु एवं विग्नहर पार्श्वनाथ भगवान पर होलिका उत्सव एवं अष्टनिका महापर्व पर भव्य 11 रसों का विभिन्न प्राकृतिक रंगो पत्तों पुष्प रंग का भव्य अभिषेक हुआ।

सुप्रकाश ज्योति मंच के राष्ट्रीय संयोजक ओमप्रकाश गोदावत ने बताया कि इस उत्सव के पुण्यार्जक परिवार कुछ मौजूद थे तो कुछ ने ऑनलाइन पुण्य संचय किया। गुरु मां ससंघ शहदा महाराष्ट्र से ऑनलाइन जोड़ा गया,उस समय ऐसा आभास हुआ जैसे सभी श्रावक प्रभु शांति नाथ के साक्षात्त दर्शन कर होली का खेल रहें।

पुण्यार्जकों व अन्य भक्तों ने चन्द्रप्रभु व पार्श्वनाथ भगवान पर जल, दूध, दही, हरा विभिन्न ओषधियुक्त पत्ते, आम पीला, लाल अनार, केसरिया गंध, कनक चूर्ण, भूरा रंग, औषधि स्वरूप विभिन्न पेड़ों की छाल, शुद्ध गन्ने का रस, इक्षुरस मिश्रित पुर्ण कलश और महाशांति धारा हुई। इक्षु रस का सभी श्रावको को प्रसाद वितरण हुआ।