कैदियों ने जाना प्ली बार्गेनिंग के बारे में
आज विधि महाविद्यालय द्वारा उदयपुर सेन्ट्रल जेल परिसर में विधिक सेवा कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय विधि के अधिष्ठाता डॉ. आनन्द पा
आज विधि महाविद्यालय द्वारा उदयपुर सेन्ट्रल जेल परिसर में विधिक सेवा कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय विधि के अधिष्ठाता डॉ. आनन्द पालीवाल द्वारा विचाराधीन बन्दीयों को सौदा तर्ककारी (प्ली बार्गेनिंग) के बारे में जानकारी दी गई।
इस अवसर पर दिव्यराजसिंह झाला द्वारा कैदियों को मुफ्त विधिक शिक्षा के बारे में जानकारी दी गई और कृष्ण किशोर त्रिवेदी द्वारा कैदियों के अधिकार एवं कर्तव्य के बारे में जानकारी दी गई। इसमें बी.ए.एलएल.बी. पंचवर्षीय पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया।
महाविद्यालय द्वारा विधिक शिक्षा कार्यक्रम के तहत बन्दियों को उनके अधिकार कर्तव्यों से सम्बन्धित प्रपत्र वितरित किये गये। जेल अधीक्षक कैलाश त्रिवेदी द्वारा विधिक सेवा कार्यक्रम के लिए विधि महाविद्यालय का आभार व्यक्त किया गया।