×

मानसून हुआ विदा, रातों में हल्की ठण्ड ने दी दस्तक 

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो इस वर्ष उत्तर भारत में 15 अक्टूबर के बाद जल्द ही सर्दी पड़ना शुरु हो जाएगी

 
अच्छी सर्दी का मौसम रबी की फसलों के लिए अनुकूल होती है। इससे अनाज, तिलहन की पैदावार बढती है। जिससे किसानों को भी फायदा साबित होगा। लेकिन कोरोना जैसी बीमारी के चलते हुए इस मौसम के लिए विशेष रूप से तैयार रहने की जरुरत है। 

उदयपुर 5 अक्टूबर 2020। अक्टूबर शुरु हो चुका है और मानसून ने विदाई ले ली है। हालाँकि अभी दिन गर्म है लेकिन लेकसिटी में रात को हल्की हल्की ठण्ड से दस्तक देना शुरू कर दिया है। 

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो इस वर्ष उत्तर भारत में 15 अक्टूबर के बाद जल्द ही सर्दी पड़ना शुरु हो जाएगी और दिन के तापमान में भी गिरावट होगी। वहीँ इस वर्ष इस बार सामान्य से अधिक ठंड़ पड़ने की सम्भावना है। साथ ही इस वर्ष सर्दी का मौसम लंबा भी खिंच सकता है। दिवाली से पहले ही रात के तापमान में गिरावट शुरु हो सकती है। 

इस साल जुलाई अगस्त में अपेक्षाकृत सामान्य से कम बारिश हुई लेकिन सितम्बर में इसकी भरपाई हो गई। कई राज्यों से मानसून पूरी तरह लौट चूका है। उत्तर भारत के कई राज्यों में मानसून की औपचारिक विदाई हो चुकी है। आपको बता दे कि पिछले साल की तुलना में राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, नई दिल्ली, पंजाब,  हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल-प्रदेश और उत्तराखंड से मानसून लौट चुका है। 

ऐसे में ठंड के मौसम की शुरुआत होना तय है। वहीं अच्छी सर्दी का मौसम रबी की फसलों के लिए अनुकूल होती है। इससे अनाज, तिलहन की पैदावार बढती है। जिससे किसानों को भी फायदा साबित होगा। लेकिन कोरोना जैसी बीमारी के चलते हुए इस मौसम के लिए विशेष रूप से तैयार रहने की जरुरत है।