×

एनसीसी छात्राओं को मिली छात्रवृत्तियां 

पांच छात्राओं को दिये गए चेक
 
कैडेट वेलफेयर स्कॉलरशिप अवार्ड 
 

उदयपुर।  नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) की पांच छात्राओं को कैडेट वेलफेयर स्कॉलरशिप अवार्ड के तहत छात्रवृत्तियां प्रदान की गई। अवार्ड के लिए चयनित पांचो छात्राऐं  5 Raj Girls Bn NCC से सम्बंधित है। 

कैडेट वेलफेयर स्कॉलरशिप अवार्ड के लिए चयनित छात्राओं को वर्ष 2019-2020 के लिए छह छह हज़ार के चैक कल कमांडिंग ऑफिसर कर्नल प्रवीण देव और मेजर अदिति सिंह द्वारा सौंपे गए।