×

मौसम के रंग-जनवरी में दूसरी बार रात का पारा औसत से नीचे

शहर के दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है 

 

उदयपुर, 12 जनवरी 2024। मौसम में बदलाव के कारण शहर के दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। पश्चिमी विक्षोभ का असर कमज़ोर पड़ने के कारण दिन के तापमान में लगातार गिरावट हो रही है, जबकि न्यूनतम तापमान लगातार बढ़ रहा है। इस जनवरी अब तक एक बार भी शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे नहीं गया है। 

बीती रात का तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसमें 3.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। दरअसल, उत्तरी भारत से आ रही सर्द हवाओं ने फिर से ठिठुरा दिया है। जबकि कुछ दिनों से सर्दी से राहत थी। हालांकि तापमान में उतार- चढ़ाव का दौर बना हुआ है।

गुरुवार को उदयपुर में सुबह से आसमान साफ रहा और पूरे दिन धूप खिली रही। इससे दिन में सर्दी से राहत मिली। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज़ हुआ। इसमें 1.9 डिग्री की बढ़त हुई। इधर, शाम ढलने पर ठंड का असर बढ़ गया और रात तक सर्दी के तेवर तीखे हो गए।

दिन के तापमान में होगी बढ़ोत्तरी

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार आगामी दो दिन उत्तर-पश्चिमी व उत्तरी राजस्थान में कहीं-कहीं मध्यम दर्जे के कोहरा का असर देखने को मिल सकता है। शेष अधिकांश भागों में आसमान साफ रहने से दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।