{"vars":{"id": "74416:2859"}}

प्रभु महाकाल भक्तो को दर्शन देने नगर भ्रमण पर शाही सवारी के साथ निकले

भक्तो ने शाही सवारी का जगह जगह स्वागत किया

 

उदयपुर 8 अगस्त 2024। सावन के चौथे सोमवार को प्रभु महाकाल भक्तो को दर्शन देने नगर भ्रमण पर शाही सवारी के साथ निकले।  दोपहर बाद महा काल मंदिर से पुरे लवाजमे के साथ भगवान महाकाल की सवारी निकाली गई।  

इस शाही लवाजमे मे हाथी घोड़ो के साथ बेंड की मधुर ध्वनियों पर भक्त नाचते चल रहे है थे तो वही विभिन्न झांकियां शाही लवजमे मे चार चांद लगा रही थी। इस मोके पर मेवाड़ के गवरी कलाकार जगह जगह अपनी कला को प्रदर्शित कर रहे थे। वही भक्तो ने शाही सवारी का जगह जगह स्वागत किया।  
 

शाही सवारी महाकाल से शुरू हुई जो स्वरूप सागर चेतक सर्किल हाथीपोल घंटा घऱ होते हुवे जगदीश मंदिर पहुंची जंहा भगवान जगदीश और महाकाल का मिलन हुवा इसके बाद शाही सवारी आगे की और बढ़ते हुवे चांद पोल ब्रह्मापोल होते हुवे महाकाल मंदिर पर सम्पन्न हुई।