×

दिन में धूप की तपिश, रात में होने लगी ठंडक 

अक्टूबर माह में मौसम के मिजाज में बदलाव नजर आ रहा है।
 
मौसम विभाग के अनुसार इस बार कड़ाके की सर्दी पड़ने के आसार नजर आ रहे है।

उदयपुर। लेकसिटी में इन दिनों अक्टूबर माह में मौसम के मिजाज में बदलाव नजर आ रहा है। जहां दिन में तेज धूप देखने को मिल रही है वही रात में ठंडक महसूस हो रही है। उदयपुर को झीलों की नगरी कहा जाता है। यहां सर्दी अत्यधिक होती है। अमूमन देखा जाए तो अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री और न्यूनतम 19.6 डिग्री रहता है। 

इस साल मानसून की विदाई के साथ मौसम में भी बदलाव नजर आ रहे है। दिन भर धूप में तेजी होती है वही सुबह और शाम ठंड़क बनी रहती है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार कड़ाके की सर्दी पड़ने के आसार नजर आ रहे है। नवबंर से मार्च तक की सर्दी बने रहने के आसार नजर आ रहे है। 

इस बार उदयपुर जिले में अच्छी बारिश हुई है। फतह सागर झील का जल स्तर भी बढ़ गया है। जिले की सभी झीलों जल स्तरबढ़ गया है। वही दिन में तापमान तेज होने से फसलों की पैदावार में बढ़ोतरी होगी। तापमान का बढ़ना फसलों के दाने पकने के लिए अच्छा साबित होता है। इस साल मेवाड़ में मानसून की विदाई 3 अक्टूबर को हुई जबकि पिछले वर्ष 5 अक्टूबर को हुई थी। 

Article By Alfia Khan