×

किसान बिल के विरोध में 21 को ट्रेक्टर रैली निकलेगी यूथ कांग्रेस

ट्रेक्टर रैली 21 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे लवकुश स्टेडियम से हरी झण्डी दिखाकर शुरु की जाएगी
 
रैली में राज्य सरकार में खेल मंत्री अशोक चांदना, राष्ट्रिय प्रभारी कृष्णा अल्लाविरु समेत युथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी. वी. भी शामिल रहेंगे

उदयपुर 19 अक्टूबर 2020। उदयपुर में यूथ कांग्रेस की ओर से आगामी 21 अक्टूबर को किसान बिल के विरोध में ट्रेक्टर रैली निकाली जाएगी। यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हिमाँशु चौधरी ने आज एक प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया की इस रैली में राज्य सरकार में खेल मंत्री अशोक चांदना, राष्ट्रिय प्रभारी कृष्णा अल्लाविरु समेत युथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी. वी. भी शामिल रहेंगे। 
   
यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष हिमांशु चौधरी ने बताया कि यह ट्रेक्टर रैली 21 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे लवकुश स्टेडियम से हरी झण्डी दिखाकर शुरु की जाएगी। लवकुश स्टेडियम से शुरु होकर हाथीपोल, अश्विनी बाजार, देहली गेट से कलेक्ट्रेट में जाकर सम्पन्न होगी जहाँ कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा। वहीं कलेकट्रेट में एक सभा का आयोजन किया जाएगा जिसमें उदयपुर संभाग के जिलो के किसान मौजुद रहेगे। 

कोरोना जैसी महामारी को ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टेसिंग के साथ राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का ध्यान रखा जाएगा। वही युथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष हिमांशु चौधरी ने बताया कि जिस तरह से केन्द्र सरकार ने किसान बिल को लेकर राज्यसभा और लोकसभा में तानाशाही फैला रखी है। इसको लेकर यूथ कांग्रेंस सभी राज्यों ट्रेक्टर रैली का आयोजन करेगीं और किसान बिल का विरोध करेगी। 

इस अवसर पर कार्यक्रम के सहयोगी उप जिला अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह झाला, प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव माली, युथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष हिमांशु चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष रविराज सुखपाल मौजुद रहे। 

By Alfia Khan