×

RSMSSB Recruitment 2023: राजस्थान में 3646 पदों पर भर्ती होगी

10 जुलाई से आवेदन शुरू  

 
RSMSSB Recruitment 2023: राजस्थान में 3646 पदों पर भर्ती होगी, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता और नर्स भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

RSMSSB Rajasthan ANM, GNM Recruitment 2023: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने राज्य सरकार के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत 2058 महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम) और 1588 नर्स (जीएनएम) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 10 जुलाई से शुरू हो जाएंगे।

RSMSSB ANM भर्ती 2023 अधिसूचना PDF डाउनलोड लिंक

कैंडिडेट्स आवेदन 8 अगस्त तक कर सकते हैं। RSMSSB ने भर्ती को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। जानकारों की मानें तो अधिसूचना के अनुसार एएनएम के 2058 पदों और नर्स के 1588 पदों समेत कुल 3646 पदों पर संविदा के आधार पर भर्ती की जानी है। परीक्षा की संभावित तिथि 24 सितंबर है। भर्ती से संबंधित जानकारी के लिए आप बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

RSMSSB GNM भर्ती 2023 अधिसूचना PDF डाउनलोड लिंक

योग्यता ये रखी गई है

इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए कैंडिडेट्स को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं परीक्षा उत्तीर्ण होने के साथ-साथ एएनएम या हेल्थ वर्कर के पाठ्यक्रम में पास होना चाहिए। आयु 1 जनवरी 2024 को 21 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। 

आवेदन शुल्क-

इस भर्ती के आवेदन के लिए जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों को 200 रूपए आवेदन शुल्क और एससी,एसटी,ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 100 रूपए आवेदन शुल्क के रूप में देना होगा।