×

उदयपुर में आज सोमवार को 1 कोरोना पॉजिटिव मिला 

उदयपुर में अब तक कुल पॉजीटिव संख्या 604  

 

कुल कोरोना पॉजिटिव 604 है। इनमे से 565 ठीक हो चुके है जबकि 558 को डिस्चार्ज कर दिया गया है।

कुल एक्टिव केस 35 है।

रिकवरी रेट 93.54 % 

उदयपुर 15 जून 2020 । उदयपुर जिले में आज सोमवार तक प्राप्त हुई रिपोर्ट में 1 कोरोना पॉजीटिव पाया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि सोमवार को जिले के 702 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इस रिपोर्ट अनुसार 701 व्यक्ति नेगेटिव है। 1 कोरोना पॉजिटिव पाया गया।  

आज पॉजिटिव पाया गया व्यक्ति सीमेंट रोड बड़ा भोईवाड़ा क्षेत्र से मिला, जहा कर्फ्यू लगा दिया गया है। वहीँ पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति के क्लोज़ कांटेक्ट के सैंपल लिए जायेंगे।  

इस प्रकार कुल कोरोना पॉजिटिव 604 है। इनमे से 565 ठीक हो चुके है जबकि 558 को डिस्चार्ज कर दिया गया है। कुल एक्टिव केस 34 है। वहीँ रिकवरी रेट 93.54% है।