×

कल 2 के बाद आज फिर से 1 पॉजिटिव मिला

नवंबर में अब तक 5 पॉजिटिव

 

कुल संक्रमितों की संख्या अब तक 56410

उदयपुर 16 नवंबर 2021। नवंबर माह में पहली 3 तारीख को दो पॉजिटिव मिलने के बाद कल 15 तारीख को पुनः 2 पॉजिटिव मिले जबकि आज 1 पॉजिटिव पाया गया । धीरे धीरे एक्टिव केस भी एक सप्ताह में समाप्त हो गए थे। एक प्रकार से जिला फिर से कोरोना फ्री हो चूका था । लेकिन कल फिर से दो तथा आज पुनः 1 पॉजिटिव केस पाए गए।  

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की आज मंगलवार को 613 लोगो की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई जिनमे से 612 नेगेटिव है। और 1 पॉजिटिव केस पाए गए है। पॉजिटिव शहरी क्षेत्र से पाए गए है। नवंबर माह में 5 पॉजिटिव मिल चुके है।   

इस प्रकार कुल पॉजिटिव की संख्या 56410 है जबकि 55653 लोग ठीक हो चुके है। अभी 2 मरीज़ होम आइसोलेशन में नहीं है जबकि एक्टीव केस की संख्या 3 है। वहीँ कोरोना से अब तक 754 लोगो की मौत हो चुकी है।