×

उदयपुर में आज दिल्ली से लौटे एक प्रवासी कोरोना संक्रमित

नवंबर में अब तक 10 पॉजिटिव

 

कुल संक्रमितों की संख्या अब तक 56415

उदयपुर 26 नवंबर 2021। नवंबर माह में पहली बार 3 तारीख को दो पॉजिटिव मिलने के बाद 15 तारीख को पुनः 2 पॉजिटिव मिले जबकि 16 को 1 पॉजिटिव पाया गया । वहीँ 24 को 3 पॉजिटिव पाए गए है। जबकि आज 1 पॉजिटिव मिला।  

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की आज शुक्रवार को 786 लोगो की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई जिनमे से 785 नेगेटिव है और 1 पॉजिटिव केस पाए गए है। पॉजिटिव उदयपुर शहरी क्षेत्र मंगलमूर्ति प्लाजा मनवा खेड़ा निवासी पुरुष (प्रवासी, हाल ही में दिल्ली में लौटे है ) पाया गया है। नवंबर माह में अब तक 10 पॉजिटिव मिल चुके है।   

इस प्रकार कुल पॉजिटिव की संख्या 56415 है जबकि 55655 लोग ठीक हो चुके है। अभी 4 मरीज़ होम आइसोलेशन में नहीं है जबकि एक्टीव केस की संख्या 5 है। वहीँ कोरोना से अब तक 754 लोगो की मौत हो चुकी है।